{"_id":"6085cb429fc6fc3e7929d48c","slug":"seeing-the-daughter-with-a-lover-the-father-s-blood-rose-body-found-hanged-on-tree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी को प्रेमी संग देख खौल उठा पिता का खून, दो भाईयों संग गला दबाकर की हत्या फिर पेड़ से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को प्रेमी संग देख खौल उठा पिता का खून, दो भाईयों संग गला दबाकर की हत्या फिर पेड़ से लटकाया
Mon, 26 Apr 2021 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:34 AM IST
सार
गांव के प्रेमी युवक के साथ पकड़े जाने पर पिता ने अपने दो भाइयों संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में सादखेड़ा गांव से लगभग सौ मीटर दूर खेत में शनिवार को सुबह पेड़ से लटके मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। गांव के प्रेमी युवक के साथ पकड़े जाने पर पिता ने अपने दो भाइयों संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया था।
पुलिस ने पिता रामचंद्र व उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सादखेड़ा गांव से लगभग सौ मीटर दूर शनिवार की सुबह पड़ोसी गांव गंगादासपुर निवासी प्रमोद शुक्ल के खेत में 22 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटकता मिला था। घुटने जमीन पर होने से हत्या की आशंका जताई गई थी।

Trending Videos
घटना का खुलासा करने के लिए एसपी आशीष तिवारी ने स्वॉट टीम को लगाया था। युवती की फोटो के जरिए स्वॉट टीम घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर परसादीपुरवा के मजरा जाजामऊ एहतमाली उसके घर पहुंची। स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने युवती के पिता रामचंद्र कुशवाहा को फोटो दिखाई तो उसने अपनी बेटी मनीषा के रूप में उसकी पहचान की।
शक के आधार पर पिता से पूछताछ की गई तो उसने बेटी की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। सीओ बीनू सिंह के मुताबिक पूछताछ में पिता रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि बेटी का गांव के ही एक सजातीय युवक से प्रेम संबंध थे। शुक्रवार की रात उसने दोनों को एक साथ देखा तो दोनों छत से कूदकर भाग गए।
इसके बाद उसने अपने भाई शिव प्रसाद व मुंशीलाल की मदद से बेटी को पकड़ लिया और गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद खेत में लगे पुतले की शर्ट निकालकर बेटी को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने रामचंद्र व उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या व शव छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।