{"_id":"5e272c868ebc3e4b2b120519","slug":"seeing-the-crop-wasting-the-farmer-died-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बर्बाद होती देख किसान की खेत में मौत, घर पहुंची लाश तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल बर्बाद होती देख किसान की खेत में मौत, घर पहुंची लाश तो मच गया कोहराम
Tue, 21 Jan 2020 10:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 21 Jan 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में बेमौसम बारिश व अन्ना मवेशियों से बर्बाद हुई फसल को देख एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सराय धरमपुर गांव निवासी हरिगोविंद उत्तम(42) सुबह खेतों की ओर गया था। उन्होंने चार बीघा गेहूं व दो बीघा राई की फसल बोई थी।
परिजनों के अनुसार, राई की फसल बारिश में खराब हो जाने से वह चिंतित था। सुबह गेहूं की फसल में अन्ना मवेशियों के झुंड देखा तो उनको हांकने के लिए खेत के किनारे पहुंचे। फसल को अन्ना मवेशी काफी नुकसान पहुंचा चुके थे। खेत को बर्बाद देख हरिगोविंद को सदमा लगा और वहीं गिर गया।
मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर बाद देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। पत्नी शशिकला उत्तम खेत में रोते बिलखते हुए पहुंची। शशिकला ने बताया कि पहले बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद हुई है। अब अन्ना मवेशी नष्ट कर रहे हैं। ग्राम प्रधान राजेंद्र उत्तम ने बताया कि हरिगोविंद ने जहानाबाद के एक बैंक से केसीसी पर लोन लिया था। फसल बर्बाद होने की वजह से वह तनाव में रहता था। केसीसी पर कितना लोन लिया था यह परिजन व प्रधान नहीं बता सके।