{"_id":"612a6bf18ebc3e59cd6c9011","slug":"seeing-the-constable-without-helmet-young-man-got-angry-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी का कटा चालान: बगैर हेलमेट सिपाही को देख भड़का युवक, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी का कटा चालान: बगैर हेलमेट सिपाही को देख भड़का युवक, वीडियो हुआ वायरल
Sat, 28 Aug 2021 10:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:33 PM IST
सार
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सिपाही का चालान करवाते हुए कहा कि नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी जितनी जनता की है उससे कहीं अधिक पुलिसकर्मियों की है। सभी के लिए समान नियम हैं।
विज्ञापन
बगैर हेलमेट सिपाही का वीडियो वायरल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के यातायात को सुधारने और नियमों का पालन कराने के लिए शहरवासी भी जागरूक हो रहे हैं। बगैर हेलमेट सिपाही को युवक ने टोक दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेकर सिपाही का चालान करवाकर औरों को सबक दिया।
लाल इमली चौराहे पर शनिवार दोपहर चुन्नीगंज से आने वाला ट्रैफिक रेड लाइट पर रुका। एक युवक सबसे आगे खड़ा था। तभी उसकी नजर सिपाही पर पड़ी। जो बगैर हेलमेट था। उसने सिपाही से कहा कि आप लोगों के लिए कोई नियम कानून नहीं है।
हमारा तो तुरंत दो तीन हजार का चालान काट दिया जाता है। सिपाही ने उससे बहस करनी शुरू कर दी। वहां तैनात पुलिसकर्मी पहुंचा वीडियो बनाने लगा लेकिन चालान नहीं किया। कुछ सेकेंड बाद ट्रैफिक आगे बढ़ गया लेकिन इस मामले का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सिपाही का चालान करवाते हुए कहा कि नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी जितनी जनता की है उससे कहीं अधिक पुलिसकर्मियों की है। सभी के लिए समान नियम हैं। इसलिए सिपाही का चालान किया गया।