{"_id":"65d23eef1fb285da4c0b723e","slug":"seeing-poor-road-construction-villagers-created-ruckus-and-stopped-the-work-kanpur-news-c-220-1-akb1006-109045-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घटिया सड़क निर्माण देख हंगामा कर ग्रामीणों ने बंद कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घटिया सड़क निर्माण देख हंगामा कर ग्रामीणों ने बंद कराया काम
Sun, 18 Feb 2024 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
बरौर। विकास खंड मलासा के महोलिया से दुर्वाषा आश्रम तक सड़क बनाई जा रही है। रविवार को निर्माणाधीन सड़क से गिट्टी उखड़ने पर ग्रामीणों ने घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने का आरोप लगा काम बंद करा दिया। काम रहे मजदूर व मेठ वापस लौट गए।
महोलिया निवासी रामू, संजय कुमार, मनोज, अजय सिंह, जगदीश सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव से ऋषि दुर्वाषा आश्रम तक बना पुराना डामरीकृत रोड उखड़ कर खराब हो गया था। जिसको फिर से बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के न पहुंचने पर मजदूर घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग कर रहे थे। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल और उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे। रोड का जब सही निर्माण कराया जाएगा तभी निर्माण करने दिया जाएगा।