फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 इंसानों के साथ न जाने कितने बेजुबानों की जान ले गई ये ‘कयामत की रात’

Tue, 30 May 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 May 2017 08:54 AM IST
सार

- बांदा में दीवार गिरने से मासूम की मौत, फतेहपुर में किशोरी समेत चार लोगों की मौत, कानपुर देहात में दो मौतें हुईं
​- अलग-अलग घटनाओं में बांदा में 8, इटावा में 3, औरैया में 2, फतेहपुर में 20 लोग घायल, घंटों बाधित रही आपूर्ति

विज्ञापन
see pictures storm surge in kanpur
डेमो
​बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में रविवार देर रात आंधी, चक्रवाती तूफान और बारिश से कहीं राहत मिली तो कहीं भारी तबाही हुई। इस दौरान हुए हादसों में दस लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल हुए। मरने वालों में सबसे ज्यादा चार लोग फतेहपुर के हैं। इसके अलावा कानपुर नगर व कानपुर देहात में दो-दो तथा कन्नौज और बांदा में एक-एक मौत हुई। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जालौन में ओले भी गिरे। 
see pictures storm surge in kanpur
कानपुर वार्ड 55 में पेड़ गिरने से मरी पड़ी भैंस - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। जालौन में बारिश के साथ ओले भी गिरे। फतेहपुर में चार, कानपुर नगर व कानपुर देहात में दो-दो, बांदा-कन्नौज में एक-एक मौत 
see pictures storm surge in kanpur
खंबे और पेड़ हटवाते पूर्व पार्षद प्रमोद जायसवाल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सेंट्रल यूपी में आंधी-पानी से फतेहपुर में भारी तबाही हुई। यहां किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग घटनाओं में 20 लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
see pictures storm surge in kanpur
आंधी से कानपुर के रामगोपाल चौराहे पर गिरे दो लाइट पोल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इस तस्वीर में कानपुर का रामगोपाल चौराहा नजर आ रहा है। जहां आंधी ने रविवार रात जमकर कहर बरपाया। बिजली के पोल उखड़े मिले।

 
विज्ञापन
see pictures storm surge in kanpur
कानपुर के पनकी में आंधी से तबाही
​2 पोल लाइट फ्लड टॉवर और सोडियम लाइटें कानपुर के इस चौराहे पर भी गिरी मिली। जबकि एक खंबा झूलता मिला। स्थानिय लोगों ने इसकी शिकायत कर दी है लेकिन सिर पर झूलती मौत को दूर करने कोई नहीं आया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed