फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Secretly marriage with Hindu girl, police arrested accused, sent to jail, increased security for victim

धर्म छिपाकर हिंदू युवती से की शादी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पीड़िता की बढ़ाई सुरक्षा

Mon, 21 Dec 2020 09:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 21 Dec 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
Secretly marriage with Hindu girl, police arrested accused, sent to jail, increased security for victim
निकाह - फोटो : amar ujala
कन्नौज के गुरसहायगंज में धर्म छिपाकर दूसरे धर्म की युवती से शादी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पीड़िता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी हैं। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवती से दूसरे धर्म के युवक ने अपना नाम बदलकर उसके संपर्क में आ गया।
विज्ञापन


इसके बाद 10 दिसंबर को शादी कर ली। शादी की जानकारी के बाद युवती के पिता ने तौफीक पुत्र आरिफ निवासी खाडे़देवर के खिलाफ धर्म छुपाकर पुत्री के साथ शादी कर लेने का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया था। कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत ने आरोपी को रामगंज तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सोशल साइट पर कई लोगों ने तरह-तरह की पोस्ट करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा के लिए घर पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी हैं। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ले जाया जाएंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में प्रापर्टी डीलर का करता था काम 
आरोपी तौफिक लखनऊ में प्रापर्टी डीलर का काम करता था। वहीं कमीशन पर जमीन की खरीद और फरोख्त का काम कराता था। परिवार के लोगों से कम मतलब रखता था। शादी में भी उसने अपने परिवार के लोगों को बुलाया नहीं था। सिर्फ शादी समारोह में पीड़िता के परिवार और रिश्तेदार ही मौजूद रहें थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed