{"_id":"6ad925745b85bd20e108aa9e","slug":"seats-are-a-hurdle-in-the-way-of-visiting-ram-lalla-trains-are-full-of-tickets-kanpur-news-c-362-1-ka11029-159183-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रामलला के दर्शन की राह में सीटों का रोड़ा, ट्रेनों में टिकट फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रामलला के दर्शन की राह में सीटों का रोड़ा, ट्रेनों में टिकट फुल
विज्ञापन
कानपुर। दीपावली पर अयोध्या में रामलला के दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को रेल यात्रा के लिए सीटों का संकट झेलना पड़ रहा है। आठ नवंबर को दीपावली से पहले एक से सात नवंबर के बीच कानपुर होकर अयोध्या जाने वाली कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। कैफियात और फरक्का एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की एसी श्रेणियों में पांच से सात नवंबर तक आरक्षण की अधिकतम सीमा समाप्त होने से रिग्रेट की स्थिति है।
कैफियात (12226), छपरा (15084) और फरक्का एक्सप्रेस (15744) में एक से सात नवंबर तक लंबी वेटिंग है। पांच से सात नवंबर तक कैफियात और फरक्का की द्वितीय व तृतीय एसी श्रेणियों में रिग्रेट है, जबकि छपरा एक्सप्रेस में इन श्रेणियों के टिकट उपलब्ध नहीं हैं। कामाख्या एक्सप्रेस (15667) और इंदौर एक्सप्रेस (19321) में एक और आठ नवंबर को लंबी वेटिंग के साथ द्वितीय व तृतीय एसी में सीटें नहीं हैं। उधना एक्सप्रेस (09093) में सात नवंबर को सभी श्रेणियों में रिग्रेट की स्थिति है।
त्योहार पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर दो स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। हालांकि, एक में टिकट उपलब्ध नहीं हैं, जबकि दूसरी में सीटें होने के बावजूद यात्री सफर से हिचक रहे हैं। यात्रियों को आशंका है कि सात नवंबर को ट्रेन लेट हुई तो दीपावली का दिन रास्ते में गुजर सकता है। नियमित ट्रेनों में जगह नहीं मिलने पर यात्रियों की उम्मीद वंदेभारत एक्सप्रेस से है। इसमें भी एक से आठ नवंबर तक प्रत्येक श्रेणी में टिकट की उपलब्धता अलग-अलग जांचनी होगी। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए समय रहते आरक्षण कराना जरूरी है।