फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Searched the company's number on Google, called and Rs 98,000 was withdrawn from the account

Kanpur News: गूगल से खोजा कंपनी का नंबर, फोन किया तो खाते से उड़ गए 98 हजार

Mon, 12 May 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Searched the company's number on Google, called and Rs 98,000 was withdrawn from the account
कानपुर। नवाबगंज थानाक्षेत्र निवासी एक महिला को तीन ऑनलाइन लेडीज सूट मंगाए। पार्सल में तीन की जगह एक सूट निकलने पर महिला ने गूगल से एप के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। कंपनी की बजाय साइबर फ्रॉड से संपर्क हो गया और उसने रिफंड के नाम पर लिंक भेजकर खाते से 98 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विकासनगर स्थित केडीए सिग्नेचर ग्रीन अपार्टमेंट निवासी दीप्ति यादव ने बताया कि छह अप्रैल को एक एप के माध्यम से ऑनलाइन तीन सूट मंगाए थे। डिलीवरी के समय तीन की जगह सिर्फ एक सूट था। उन्होंने डिलीवरी बॉय को फोन कर पार्सल वापस लेने जाने के लिए लेकिन वह नहीं आया। सात अप्रैल को उन्होंने सूट वापस करने और पैसा रिफंड करने के लिए गूगल पर उसी एप के कस्टमर केयर नंबर सर्च कर फोन किया। उस नंबर पर बात हुई तो उसने अपना दूसरा नंबर देकर बात की फिर कॉल काट दी। कुछ ही देर में उन्हें व्हाॅट्सएप कॉल करके गूगल पर लिंक खोलने के लिए कहा। इसके बाद एक के बाद एक लिंक खुलवाता रहा जैसा-जैसा वह कहता रहा वह वैसे करती गईं। इसके बाद कॉल करने वाले ने खाते का बैलेंस चेक करने के लिए कहा। बताया कि पीएनबी के खाता का गूगल पे पर बैलेंस चेक किया तो उसमें करीब दो लाख रुपये था लेकिन जब दोबारा बैलेंस चेक किया तो खाते से 98 हजार रुपये कट चुके थे। उन्होंने उस व्यक्ति से पैसा रिफंड करने के बजाय और 98 हजार रुपये कटने की बात कही तो बोला गलती से कट गया होगा। 24 घंटे के भीतर खाते में पैसा आ जाने की बात कही। जब रकम नहीं आई तो उन्हें साइबर ठगी का अहसास हुआ। नवाबगंज इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो मोबाइल नंबर नाम पता अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed