फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Search operation started to find the farmer

Kanpur News: किसान की तलाश के लिए शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Thu, 26 Jun 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Search operation started to find the farmer
उदी। चंबल नदी में मंगलवार को नहाने गए किसान को मगरमच्छ खींच ले गया था। किसान की तलाश के लिए बुधवार सुबह एसडीआरएफ व सेंचुअरी की संयुक्त टीम ने मोटरबोट से सर्च ऑपरेशन चलाया। शाम पांच बजे तक किसान का कुछ सुराग नहीं लगा। अब टीम गुरुवार को फिर से सर्च ऑपरेशन करेगी। वहीं, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 10 बजे एसडीआरएफ और सेंचुअरी विभाग की संयुक्त टीम मोटरबोट से चंबल नदी में पहुंची। यहां टीम ने सात घंटे चले सर्च ऑपरेशन में नदी के कई किलोमीटर एरिया में तलाश की, लेकिन किसान का कोई पता नहीं चल सका। सेंचुअरी विभाग रेंजर अधिकारी केके त्यागी ने बताया कि नदी में पानी का बहाव बढ़ने से किसान का शाम पांच बजे तक कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन तक पचनदा तक सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि ग्राम गढ़िया मुलूसिंह निवासी नरेश कुशवाहा (55) मंगलवा दोपहर एक बजे चंबल नदी में भैंसों को चराने के बाद नदी में नहाने गए थे। इस दौरान मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और मगरमच्छ नदी में खींच ले गया था। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed