{"_id":"686029f764bc2cbb84073b24","slug":"sdrf-searched-for-the-businessman-in-chambal-river-etawa-news-c-216-1-etw1005-127346-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चंबल नदी में एसडीआरएफ ने की व्यवसायी की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चंबल नदी में एसडीआरएफ ने की व्यवसायी की तलाश
विज्ञापन
:चंबल नदी में लापता की तलाश करने जाती एसडीआरएफ टीम।
चकरनगर। चंबल नदी में कूदे तेल मिल व्यवसायी को ढूंढने के लिए राज्य आपदा बल (एसडीआरएफ) ने मोटर बोट से सुबह लेकर शाम तक तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। तेल मिल व्यवसायी को खोजने के लिए रविवार को भी सर्च अभियान जारी रहेगा।
थाना क्षेत्र के फूटाताल गांव निवासी तेल मिल व्यवसायी पवन उर्फ कल्लू पुत्र महाराज सिंह (40) ने शुक्रवार सुबह सहसों चंबल पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। शनिवार को एसडीएम ब्रह्मानंद कठेरिया के निर्देश पर सुबह जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
टीम ने सहसों, कुंदोल, भरेह, गुहानी, पचनद सहित आसपास के क्षेत्रों में नदी के अंदर और किनारों पर युवक की तलाश की, लेकिन शाम पांच बजे तक युवक का कुछ सुराग नहीं लग सका। मां, पुत्र के वियोग में बेसुध हो गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंचकर खोजबीन में मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने तलाश अभियान जारी रखने की बात कही है।