फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SDM Sadar Corona positive, yet help desk missing from Tehsil

एसडीएम सदर कोरोना पॉजिटिव, फिर भी तहसील से नदारद हेल्प डेस्क

Thu, 20 Jan 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
SDM Sadar Corona positive, yet help desk missing from Tehsil
अकबरपुर तहसील कार्यालय में लगा बैनर नदारद हेल्प डेस्क। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। संक्रमण का खतरा बढ़ने के बाद भी अफसर सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जिले की सदर तहसील में भी नियमों की अनदेखी हो रही है। आरटीपीसीआर जांच में एसडीएम सदर कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। इसके बाद भी यहां किसी को कोविड हेल्प डेस्क बनाने की सुध नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए 25 दिसंबर को गाइड लाइन जारी की गई थी। इसके अनुपालन का निर्देश सभी एसडीएम को दिया गया था, लेकिन जिम्मेदार ही गाइड लाइन का पालन करते नहीं दिखे। सदर तहसील में भी खूब लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए लोगों की आवाजाही हो रही है। वहीं अफसर भी बिना मास्क के देखे गए। निर्वाचन पटल पर सक्रिय रहने वाले एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला को बुखार होने पर 16 जनवरी को उन्होंने आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 जनवरी को इसकी रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव मिले। इसके बाद भी तहसील परिसर में दूसरे दिन बुधवार को दोपहर तक सैनिटाइजेशन नहीं कराया गया। यहां अभी तक कोविड हेल्प डेस्क का कांउटर भी नहीं लगा।

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि सदर एसडीएम कोविड पॉजिटिव पाएं गए हैं। उनके संपर्क में आए लोगों का सैंपल लिया जाएगा। तहसील में कोविड हेल्प डेस्क जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed