फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scrap dealer also arrested in ₹250 crore cyber fraud case

250 करोड़ का फ्राड: सुल्तान मिर्जा का एक और इनामिया साथी गिरफ्तार, कई राज्यों में नेटवर्क बनाकर लेता था क्लेम

Sat, 25 Jul 2026 06:28 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 25 Jul 2026 06:28 PM IST
सार

Kanpur News: इनामिया फर्जी फर्में चलाकर जीएसटी क्लेम करने का आरोपी है। ठगी की रकम भी ठिकाने लगाता था। 

विज्ञापन
Scrap dealer also arrested in ₹250 crore cyber fraud case
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 250 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में सरगना सुल्तान मिर्जा और राजवीर के तीसरे मुख्य साथी आगरा के फतेहपुर सीकरी निवासी अंचित गोयल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के नौ साथी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इसमें कुछ बैंकर्स भी शामिल थे। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अंचित गोयल पर 25 हजार का इनाम था।
विज्ञापन


वह स्क्रैप की तीन फर्जी फर्में चला रहा था। उसने डेढ़ साल के भीतर 53 करोड़ की साइबर ठगी और जीएसटी क्लेम किया है। इसके अलावा अंचित अपने साइबर ठग साथियों सुल्तान मिर्जा, राजवीर और शिवम सिन्हा की काली कमाई को अपनी तीनों फर्मों के खातों में जमा कराकर उक्त धनराशि को एक नंबर का बनाने के काम में मदद करता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि अंचित ने साइबर ठगी की रकम को कैलिफोर्निया की जेनिफर फ्लोरेंस नाम की महिला के खाते में भी ट्रांसफर की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

इसके अलावा अंचित ने गाजियाबाद के बीएसएफ जवान की बेटी के खाते में बीते एक साल में कुल 45 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है। बता दें कि अप्रैल में बर्रा पुलिस ने 125 करोड़ के साइबर फ्राॅड के मामले में चार बैंककर्मियों को जेल भेजा था। तीन दिन पहले पुलिस ने फरार आरोपी बर्रा निवासी राजवीर सिंह व रतनलालनगर निवासी शिवम सिन्हा को भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद ठगी की रकम 250 करोड़ तक पहुंच गई थी। अंचित की राजवीर सिंह से मुलाकात उसके ड्राइवर बर्रा निवासी सतीश ने कराई थी।

 
विज्ञापन

कई राज्यों में नेटवर्क बनाकर लेता था क्लेम
अपर पुलिस आयुक्त ने बताया कि अंचित गोयल राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व दिल्ली के स्क्रैप कारोबारियों से फर्जी जीएसटी बिल लेकर फर्जी इनकम टैक्स क्लेम लिया था। अंचित ने राजाराम ट्रेडर्स, श्रीश्याम और राधा ट्रेडर्स के नाम से फर्जी फर्में बना रखी थीं। इन्हीं फर्जी फर्मों के नाम पर खुले म्यूल खातों में राजवीर और सुल्तान ठगी की रकम भी जमा कराते थे।

 
विज्ञापन

इनाम होते ही मोबाइल किया खाली
फर्जी फर्मों की जांच में बिहार के मोतिहारी, तेलंगाना और महाराष्ट्र के गोरेगांव में साइबर ठगी की तीन शिकायतें पाई गई हैं। अंचित इतना शातिर है कि 25 हजार रुपये के इनाम की जानकारी होते ही उसने अपने मोबाइल फोन से फर्मों और साइबर ठगी से संबंधित सभी जानकारियां मिटा दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed