फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   school fee

स्कूल फीस मामला... हेल्पलाइन के जरिये 400 से अधिक अभिभावकों ने की शिकायत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
school fee
कानपुर। स्कूलों में फीस के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से शुरू की गई हेल्पलाइन में बुधवार को 400 से अधिक अभिभावकों की तरफ से शिकायतें की गई। सभी लोगों का यह कहना है कि लाक डाउन के चलते उन लोगों के कारोबार में काफी दिक्कत आ रही है, इसकी वजह से वह बच्चों की फीस दे पाने में पूरी तरह सक्षम नहीं है। स्थानीय स्तर पर पार्टी के हेल्पलाइन का संचालन कर रहे समाजवादी छात्र सभा के पूर्व अध्यक्ष विक्रम परिहार ने बताया कि अधिकांश ऐसे लोगों की भी शिकायतें आई , जिसमें उनके पास स्कूलों की तरफ से बार-बार फोन कॉल्स के माध्यम से फीस जमा करने का दबाव डाला जा रहा है। कई अभिभावकों ने बताया कि उनके पास स्कूल से फीस के लिए लिखित में दिया भेजा जा रहा है। इसी तरह काफी संख्या में अभिभावकों का यह भी कहना है कि जब स्कूल बंद है तो ऐसे में स्कूल प्रबंधन को सिर्फ ट्यूशन फीस ही लेनी चाहिए । बाकी जो भी अतिरिक्त खर्चे फीस में जोड़े गए हैं उसको स्कूल प्रबंधन की तरफ समाप्त किया जाना चाहिए जिससे लोगों को काफी राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed