फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   School bus stuck in three feet water in underpass

Kanpur News: अंडरपास में भरे तीन फीट पानी में फंसी स्कूल बस

Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
School bus stuck in three feet water in underpass
इटावा। हर साल बारिश में मुसीबत बनने वाला मैनपुरी अंडरपास तमाम दावों के बावजूद इस बार भी मुसीबत बना हुआ है। शनिवार रात लगभग पांच घंटे और दिन में करीब चार घंटे की बारिश में अंडरपास में लगभग तीन फीट पानी भर गया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस बीच जल्दबाजी में एक निजी स्कूल की बस और ऑटो ने बस को अंडरब्रिज में बीच में ले जाकर फंसा दिया। इससे खलबली मच गई। करीब आधे घंटे तक बच्चे बस में फंसे रहे। नगर पालिका की क्रेन ने बस को निकाला। वहीं ऑटो को धक्का माकरकर निकाला गया।
विज्ञापन


मैनपुरी हाईवे और आगरा नेशनल हाईवे से सीधे तौर पर यात्रियों को जोड़ने वाले मैनपुरी अंडरपास में जलनिकासी का कोई इंतजाम न होने से सालों से यहां बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। आलम यह है कि कई दिनों तक बारिश होने से यहां आठ फीट तक पानी भर जाता है। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे से सुबह पांच बजे तक और शनिवार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक हुई झमाझम बारिश से भी अंडरब्रिज में पानी भर गया। करीब तीन फीट पानी के बीच दोपहर करीब डेढ़ बजे से वाहनों के फंसने का सिलिसिला शुरू हो गया। ट्रैक्टर, ऑटो समेत कई वाहन फंस गए। लोगों ने धक्का मारकर वाहनों का निकाला। इस बीच करीब पौने दो बजे एक निजी स्कूल की बस के चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बस पानी में उतार दी। पुल के बीच में बस आते ही पानी अधिक होने वजह से फंस गई। बीच में बस फंसने सवार करीब 30 बच्चों में हड़कंप मच गया। बस की सीढि़यों से पानी अंदर आते देखकर बच्चे परेशान हो गए। सूचना पर नगर पालिका ने क्रेन भिजवाकर बस को निकलवाया। तब जाकर बस करीब सवा दो बजे बाहर निकल सकी। इस बीच करीब आधे घंटे तक बच्चे परेशान रहे। वहीं निजी स्कूल के बच्चों को लेकर भी एक ऑटो फंस गया। राहगीरों की मद्द से ऑटो को धक्का मारकर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


--------------

बारिश होने के बाद जागा पालिका प्रशासन, पंप कराए सही::::

हर साल पुल में पानी भरने से यह समस्या होती है। लगातार बारिश होने से पुल लगभग आठ फीट तक भी भर जाता है। ऐसे में प्रशासन की ओर से इस पर आवागामन रोक दिया है। इससे कई-कई दिनों तक लोगों को पांच किलोमीटर का चक्कर बढ़ जाता है। इस समस्या को दूर कराने के लिए पिछले साल नगर पालिका की ओर से लगवाए गए पंप भी काम करते नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि नगर पालिका प्रशासन का दावा है कि पंपों को सही करा दिया गया है। पालिका ने शनिवार को पंप सही कराने का दावा किया है। ईओ विनय मणी त्रिपाठी ने बताया कि पंप सही करा लिया गया है। अब पानी भरने पर तुरंत पंप से निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed