फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   School bus brakes failure, collides with pillars to save oncoming car

Kanpur News: स्कूल बस के ब्रेक हुए फेल, सामने से आ रहे ऑटो को बचाने में खंभे से टकराई

Tue, 18 Nov 2025 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
School bus brakes failure, collides with pillars to save oncoming car
इकदिल। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस के मंगलवार सुबह ददोरा-मानिकपुर मार्ग पर ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सामने से आ रहे ऑटो को बचाने का प्रयास किया तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े खंभे से टकरा गई। इससे खंभा टूट गया। बच्चे हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करवाखेड़ा स्थित एक निजी विद्यालय की बस बच्चे लेकर स्कूल जा रही थी। इस बीच ददोरा-मानिकपुर मार्ग पर बस के ब्रेक फेल हो गए। सामने आ रहे ऑटो को बचाने के प्रयास में चालक ने बस सड़क किनारे की तो बस हाईटेंशन के लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में बिजली पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं मानिकपुर चौकी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बच्चों को बस से सुरक्षित निकालकर अभिभावकों को फोन पर सूचना दी। मौके पर आए अभिभावक नाराजगी जताते हुए बच्चों को घर ले गए। उधर, बिजली न आने की वजह से बड़ा हादसा बच गया। मानिकपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र पटेल ने बताया की बस के ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। गनीमत रही की कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। सभी बच्चों काे सुरक्षित निकाल लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed