फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   School boundaries fall Seven children injured

दर्दनाकः स्कूल की छत पर खेल रहे थे बच्चे, बाउंड्रीवॉल समेत पास के घर में गिरे

Fri, 11 Jan 2019 07:48 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 11 Jan 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
School boundaries fall Seven children injured
घटनास्थल पर पड़ा बाउंड्रीवाल का मलबा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर पजाबा बिर्राबाग स्थित स्मार्ट किड्स एकेडमी विद्यालय के छत की बाउंड्रीवॉल समेत सात बच्चे पड़ोसी के आंगन में गिर गए। घायल चार बच्चों को नर्सिंगहोम भर्ती कराया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


स्कूल की छत पर बच्चे खेलते-खेलते बाउंड्रीवॉल से टकरा गए। इससे सात बच्चे बाउंड्रीवॉल समेत पड़ोसी देवेश बाजपेई के आंगन में जा गिरे। धमाके की आवाज सुनकर स्कूल की शिक्षिका सुनीता और ममता समेत आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल बच्चों को नाला मछरट्टा स्थित एक नर्सिंगहोम ले जाया गया।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर घायल बच्चों के परिजन भी पहुंच गए, यहां से तीन बच्चों के परिजन दूसरे अस्पताल ले गए, जबकि घायल दिव्यांश दुबे (10) पुत्र बलराम दुबे निवासी कादरीगेट, कुनाल दुबे (10) पुत्र नितिन दुबे निवासी गंगानगर कालोनी, उज्जवल यादव (11) पुत्र श्यामपाल यादव निवासी शांतिनगर पजाबा और पवन सिंह (11) को भर्ती कर लिया गया। हालत गंभीर होने पर पवन को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट रामअक्षयवर चौहान, सीओ सिटी रामलखन सरोज और खंड शिक्षाधिकारी संजय शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे और स्कूल के स्टाफ से घटना की जानकारी की। इसके बाद अफसरों ने नर्सिंगहोम जाकर घायल बच्चों को देखने के साथ उनके परिजनों से पूछताछ की। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed