फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Schedule of 81 AC Janrath buses running from kanp

भीषण गर्मी में कूल सफर: 81 एसी जनरथ बसों का शेड्यूल जारी, कई रूट्स पर नहीं होगा संचालन 

Sat, 09 Apr 2022 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 09 Apr 2022 11:50 AM IST
सार

कानपुर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए यात्रियों के द्वारा एसी जनरथ बसों की मांग लगातार की जा रही थी। ऐसे में कानपुर से चलने वाली 81 बसों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Schedule of 81 AC Janrath buses running from kanp
गर्मी के मौसम में यात्रियों को जनरथ बसों का तोहफा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गर्मी में एसी जनरथ बसों से यात्रा करने वालों की मांग बढ़ने के साथ झकरकटी बस अड्डा प्रशासन ने कानपुर से चलने वाली 81 बसों का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये बसें फुल होकर आ जा रही हैं। वहीं, कई रूट पर एक भी एसी बस का संचालन नहीं होने से यात्रियों में मायूसी है। रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी रूट और कानपुर-हरदोई रूट सबसे ज्यादा यात्री हैं। इस रूट पर एक भी एसी बस का संचालन नहीं हो रहा है। रायबरेली रूट पर बस का संचालन उन्नाव में खस्ताहाल मार्ग होने की वजह से नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

इन मार्गों के लिए मिल रही हैं झकरकटी से जनरथ बसें
बनारस-झांसी, आगरा-वाराणसी, कानपुर-लखनऊ, झांसी-लखनऊ, मथुरा-लखनऊ, बरेली-बनारस, दिल्ली-प्रयागराज, कर्वी, वाराणसी, लखनऊ बलरामपुर, इटावा-आगरा, मैनपुरी, उतरौला, सुल्तानपुर, गोंडा, देवरिया, महोबा, गाजीपुर, सोनौली, पडरौना, गोरखपुर, मिर्जापुर, वृंदावन के लिए बसें चलने लगी हैं। इनका शेड्यूल झकरकटी बस अड्डे के हेल्पलाइन नंबर 9415049751 से पता किया जा सकता है।

विज्ञापन

रायबरेली, प्रतापगढ़, हरदोई रूट पर बसें नहीं
कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से लखनऊ के बाद सबसे ज्यादा यात्री रायबरेली रूट के मिलते हैं। इसके बावजूद इस रूट पर एक भी एसी जनरथ बस नहीं है। कोरोना काल के पहले तत्कालीन आरएम अतुल जैन ने इस रूट पर एसी जनरथ बसें चलाई थीं। ये बसें रायबरेली से प्रतापगढ़ होते हुए वाराणसी और जौनपुर जाती थीं लेकिन कोरोना काल में इन्हें बंद कर दिया गया। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि रायबरेली के बॉर्डर से उन्नाव के अचलगंज तक पूरा मार्ग खस्ताहाल है। इस रूट पर बसों के चलाने से खराबी आ जाती है। अब यहां पर हाईवे बन रहा है। इसके बनने के बाद 2023 में एसी बसों का संचालन होगा।
 

झकरकटी बस अड्डे से अलग-अलग शहरों के लिए 81 एसी जनरथ बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों से यात्री आरामदायक यात्रा कर सकते हैं। - राजेश सिंह, एआरएम, झकरकटी बस अड्डा, कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed