फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Scanner will protect websites from hacking

विदेश मंत्रालय की वेबसाइट को हैकिंग से बचाएगा ये खास स्कैनर, छात्राें ने तैयार किया अनाेखा सॉफ्टवेयर

Mon, 04 Mar 2019 04:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Scanner will protect websites from hacking
डेमो
कानपुर स्थित पीएसआईटी में लगातार 36 घंटे से चल रही स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन-2019 का रविवार को समापन हो गया। स्मार्ट इंडिया, विदेश मंत्रालय और आयुष मंत्रालय से जुड़ी कई समस्याओं का निस्तारण करने के लिए छात्रों ने एक से बढ़कर एक सॉफ्टवेयर और मोबाइल एप तैयार कर डाले।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की वेबसाइट को हैकिंग से बचाने के लिए ठाकुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मुंबई के छात्रों ने ऐसा स्कैनर तैयार किया है जो न केवल विदेश मंत्रालय की वेबसाइट बल्कि किसी भी वेबसाइट की सारी कमियों को मिनटों में पता कर देगा।
विज्ञापन

मंत्रालय की वेबसाइट में कई कमियां खोज निकाली

उसे ठीक करने में भी यह स्कैनर और सॉफ्टवेयर काफी मददगार होगा। टीम का नेतृत्व कर रहे अमित तिवारी ने बताया कि टीम ने मंत्रालय की वेबसाइट में कई कमियां खोज भी निकाली हैं। उन्हें सही करने का रास्ता भी बताया।

विदेश मंत्रालय की समस्याओं को दूर करने की श्रेणी में दूसरे नंबर पर नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली, तीसरा यूनिवर्सिटी ऑफ इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ और चौथे नंबर पर स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग इंदौर रहा।

आयुष मंत्रालय की समस्याओं का समाधान करने में पहला इनाम महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली को मिला। इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार हरियाणा, तीसरे नंबर पर मानाकुला विनयगर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुडुचेरी तमिलनाडु और चौथे नंबर पर महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed