फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SCADA system will be launched next month, there will be no voltage fluctuation, 14 substations have been added

Kanpur: स्काडा सिस्टम का अगले माह शुभारंभ, नहीं होगा वोल्टेज का उतार-चढ़ाव, अभी 14 सबस्टेशनों को जोड़ा गया

Sat, 21 Jan 2023 11:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Jan 2023 11:43 PM IST
सार

बिजली आपूर्ति की मॉनीटरिंग के लिए स्काडा सिस्टम अगले माह शुरू हो जाएगा। इसके लिए केस्को मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनाया गया। इसमें 10 सबस्टेशनों का डाटा पहुंचने भी लगा है और जल्द ही सभी सबस्टेशन जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
SCADA system will be launched next month, there will be no voltage fluctuation, 14 substations have been added
स्काडा सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में कंप्यूटरीकृत तरीके से बिजली आपूर्ति कराने का प्रदेश का पहला तंत्र स्काडा एडीएमएस (एडवांस्ड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम) का विकासनगर स्थित कंट्रोल रूम तैयार हो चुका है। अभी फूलबाग, बिजलीघर और नवाबगंज डिवीजन के 14 सबस्टेशनों के बिजली आपूर्ति सिस्टम को इससे जोड़ा गया है।

विज्ञापन

स्काडा सिस्टम के तहत फॉल्ट होते ही संबंधित क्षेत्र के जेई से लेकर एक्सईएन और लाइनमैन के पास एसएमएस पहुंच जाएगा। फॉल्ट की लोकेशन भी बताएगा। खास बात यह होगी कि फीडर से बिजली जाने पर शटडाउन खुद हो जाएगा और दूसरे वैकल्पिक फीडर से बिजली आपूर्ति चालू हो जाएगी।
विज्ञापन

10 सबस्टेशनों का डाटा कंप्यूटरीकृत कंट्रोल रूम में आने लगा है। इसका ट्रायल भी केस्को इंजीनियरों ने करा लिया है। अगले महीने उद्घाटन होना है। दूसरे चरण में केस्को के सभी सबस्टेशनों को इससे जोड़ दिया जाएगा। विकासनगर के कंट्रोलरूम के अलावा बैकअप कंट्रोलरूम आईआईटी में बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं होगा वोल्टेज का उतार-चढ़ाव
नए सिस्टम के तहत वोल्टेज का उतार-चढ़ाव नहीं होगा। किस फीडर पर कितना लोड है, इसकी जानकारी मिलने पर फीडर संतुलन भी किया जा सकेगा। किस क्षेत्र में कितनी बिजली चोरी हो रही है और किस समय हो रही है। उसकी लोकेशन भी कंट्रोलरूम को मिलेगी। इससे वहां छापामारी अभियान कर बिजली चोरी भी रोकी जा सकेगी।

64 करोड़ में पूरी हुई परियोजना
इस परियोजना की लागत लगभग 64 करोड़ रुपये है। 44 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी कानपुर और 20 करोड़ रुपये केस्को की तरफ से खर्च किया गया है। परियोजना को पूरा होने के बाद छह साल तक इस सिस्टम का रखरखाव कार्यदायी कंपनी जीई (जनरल इंजीनियरिंग) करेगी। आईआईटी कानपुर इसका सलाहकार है।

परियोजना तैयार हो चुकी है। इसका ट्रायल भी पूरा हो गया है। फरवरी में इसका उद्घाटन कराने की तैयारी है। पहले चरण में 14 सबस्टेशन इससे जुड़ेंगे। इसके बाद स्मार्ट बिजली से पूरा शहर जुड़ जाएगा।  -मनीष गुप्ता, अधिशासी अभियंता, निर्माण, केस्को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed