{"_id":"5eb4581a8ebc3e9042044ffe","slug":"saudi-arabia-s-rajukamari-tweeted-about-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब की राजुकमारी ने ट्वीट कर कहा, यही है वो भारत जिसको हमेशा पढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब की राजुकमारी ने ट्वीट कर कहा, यही है वो भारत जिसको हमेशा पढ़ा
Fri, 08 May 2020 12:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 08 May 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
हिंड अल कासिमी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में उप्र प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कुछ समय पहले डायलिसिस के लिए फर्रुखाबाद निवासी महिला को खून दिया था। इस मामले में सऊदी अरब की राजकुमारी और समाज सेविका हिंड अलकसीमी ने ट्वीट कर तारीफ की है। ट्वीट में कहा है कि क्या यही है वो भारत जिसको हमेशा पढ़ा।
फर्रुखाबाद के सैनिक परिवार की 55 वर्षीय शहाना बेगम की दोनों किडनियां खराब हैं। डायलिसिस के लिए उनको कानपुर एयर फोर्स हॉस्पिटल कैंट आना था। डायलिसिस से पहले खून की आवश्यकता थी।
पति निसार खान व उनके बेटे शैजी खान ने कई लोगों से रक्तदान की मांग की, लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने अपनी स्थिति का हवाला कानपुर कैंट क्षेत्र में रहने वाले उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नेता अभिमन्यु गुप्ता से अपनी तकलीफ बताई।
विज्ञापन
कहा कि कानपुर में जान-पहचान का कोई शख्स खून देने को राजी नहीं है। उनकी बात सुनकर अभिमन्यु इंसानियत के नाते रक्तदान के लिए तैयार हो गए और 27 अप्रैल को उन्होंने खून देकर मुस्लिम महिला की जान बचाई थी।