{"_id":"58f0a8f74f1c1bbc7fcf7fbd","slug":"satyadev-pachauri-comment-on-mayawati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर जयंती पर मायावती के बारे में ये क्या बोल गए योगी के मंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर जयंती पर मायावती के बारे में ये क्या बोल गए योगी के मंत्री
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 15 Apr 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
योगी के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने मायावती के खिलाफ दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर कानपुर में शुक्रवार को भीम राव अंबेडकर जयंती के मौके पर भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी ने नानादेव पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों के बीच अपनी बात रखी। बोले, हर वर्ष सामाजिक संगठन बनाए जाते थे लेकिन सरकारों की ओर से उन्हें कोई महत्व ही नहीं दिया जाता था। न ही किसी प्रकार के कोई निर्देश दिए जाते थे।
पचौरी बोले, इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। सरकार ने अपने नुमाइंदों को ये निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने जिले में वार्ड स्तर पर सामाजिक कार्यक्रम करें। इसी क्रम में सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है जब भाजपा ने किसी कार्यक्रम का आयोजन किया है।

मायावती के खिलाफ कही ये बड़ी बात...
मायावती (फाइल फोटो)
सत्यदेव पचौरी ने यह भी कहा, ऐसे कार्यक्रमों से आने वाली युवा पीढ़ी को बाबा साहब को जानने में मदद मिलेगी। यह जरूरी है कि युवा पीढ़ी उनके योगदान को समझे। उन्होंने कहा ऐसा हम इसलिए कर रहे हैं ताकी समाज मे अंबेडकर के जीवन से लोगों को प्रेरणा मिले और सामाजिक समसरसता उतपन्न हो।
पचौरी यह कहते नहीं चूके कि आज कल कुछ लोग ऐसे कार्यक्रमों को अपनी धरोहर मान लेते हैं। हम उनके चंगुल से इन कार्यक्रमों को निकालकर समाज में बराबरी लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा बाबा साहब ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने भारत के उत्थान के लिए बड़ा काम किया है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर एक डिजिटल इंडिया का कार्यक्रम भी हुआ।
मीडिया कर्मी ने जब पूछा मायावती अंबेडकर जंयती पर इसे भाजपा का ड्रामा बता रही है तो पचौरी ने पलटवार करते हुए कहा अब तो सब साफ है। खुद दलित समाज के लोगों ने समझ लिया है कि भाजपा वोटबैंक की राजनीति नहीं करती और न ही उनकी तरह कोई ड्रामा रचती। इसलिए यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे भी भाजपा के प्रति अनुकूल रहे हैं।