{"_id":"6a899d4eab29df74b5077fbf","slug":"etawah-constable-s-wife-beats-youth-with-a-bat-assault-caught-on-cctv-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: सिपाही की पत्नी ने युवक को बैट से पीटा, मारपीट सीसीटीवी में हुई कैद, चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: सिपाही की पत्नी ने युवक को बैट से पीटा, मारपीट सीसीटीवी में हुई कैद, चार के खिलाफ प्राथमिकी
Sat, 22 Aug 2026 06:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:33 PM IST
सार
Etawah News: घर के बाहर पानी बहाकर गंदगी करने का विरोध करने पर विवाद हुआ। मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
क्रिकेट बैट से युवक पर हमला करती सिपाही की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई विशाल नगर अड्डा जालिम में घर के बाहर पानी बहाकर गंदगी करने का विरोध करने पर विवाद हो गया। सिपाही की पत्नी समेत चार लोगों ने फार्मेसी छात्र के साथ मारपीट की। क्रिकेट बैट से सिर पर हमला करने से युवक के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। मारपीट की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विशाल नगर अड्डा जालिम निवासी विवेक पाल फार्मेसी का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोसी के घर से अक्सर पानी बहाकर उसके दरवाजे के बाहर गंदगी की जाती है। शुक्रवार सुबह भी पड़ोसी के घर से पानी बहाया जा रहा था। इस पर उसने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर यूपी पुलिस में तैनात सिपाही राजू यादव, उसकी पत्नी पूजा यादव, प्रदीप और सरोज ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पूजा घर से क्रिकेट बैट लेकर आई और हमला किया। बैट लगने से उसके सिर में चोट आई, जबकि हाथ और पैरों में भी चोटें लगीं। मारपीट की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद परिजन घायल विवेक को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पीड़ित ने पड़ोसी परिवार से करीब 12-13 वर्षों से विवाद चले आने की बात भी कही है। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजू यादव, पूजा यादव, प्रदीप और सरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन