फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Opposition to Food Department sampling; angry traders shut down the market and staged a protest

Kanpur: खाद्य विभाग की सैंपलिंग का विरोध, गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया

Sat, 22 Aug 2026 05:38 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 22 Aug 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Opposition to Food Department sampling; angry traders shut down the market and staged a protest
व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से आए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने एक्सप्रेस रोड बाजार की एक-एक दुकान पर सैंपलिंग की घोषणा कर दी। इससे गुस्साए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सुबह से बंद दुकानें दोपहर में खुल सकीं। करीब चार घंटे तक व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। विरोध-प्रदर्शन के बाद अधिकारी बिना जांच के वापस लौट गए। वहीं व्यापारियों ने कहा कि जब कोई शिकायत नहीं तो एक-एक दुकान की सैंपलिंग का क्या मतलब है। रक्षाबंधन का त्याेहार नजदीक है। ऐसी उत्पीड़ात्मक कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे के करीब पुलिस बल के साथ लखनऊ से आई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सबसे पहले हटिया खोया बाजार पहुंची। इसके आधा घंटा बात टीमें एक्सप्रेस रोड पहुंची। इसके बाद पहले एक दुकान से खाद्य उत्पाद की सैंपलिंग शुरू की। इस पर व्यापारी ने विरोध जताया। इस बीच अफसरों ने कहा कि सभी दुकानों की सैंपलिंग होगी। इस पर व्यापारी भड़क गए और दुकानों को बंद करके सड़क पर आ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। एक्सप्रेस रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोशन गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री इखलाक मिर्जा, महामंत्री सचिन त्रिवेदी और भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। उन्होंने एक-एक दुकान में सैंपलिंग करने का विरोध किया। इस बीच भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलशन आनंद और प्रवीण दीक्षित, पवन गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

Kanpur: Opposition to Food Department sampling; angry traders shut down the market and staged a protest
व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर ही सैंपलिंग होनी चाहिए। ऐसे किसी भी दुकान पर जाकर सैंपलिंग करना उचित नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार बेहद नजदीक है। इस तरह की कार्रवाई से बाजारों में भय का माहौल बनता है। वहीं काफी देर तक नारेबाजी, सड़क पर धरना प्रदर्शन और हंगामे के बाद भारी पुलिस बल और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम लगभग तीन बजे मौके से चली गई। टीम के जाने के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल दीं। इस मौके पर चंद्राकर दीक्षित, अश्विनी गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed