फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satta Mafia's Bollywood Connection, Photo found with many heroines

सट्टा माफिया का बॉलीवुड कनेक्शन, कसीनों में सजती थी महफिल, कई हीरोइनों के साथ आरोपी की मिली फोटो

Sat, 19 Dec 2020 10:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Satta Mafia's Bollywood Connection, Photo found with many heroines
कई हीरोइनों के साथ मिली आरोपी राजेश यादव व उसके बेटे की फोटो  - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया नेपाल से सट्टे की रकम बटोरने आया राजेश यादव उर्फ राजा का बॉलीवुड से गहरा कनेक्शन मिला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि नेपाल के कसीनों में सजने वाली महफिलों में बॉलीवुड एक्ट्रेस को राजेश ही बुलवाता था।
विज्ञापन


सट्टा और शराब की महफिल में नेपाल और भारत के बड़े कारोबारी व शातिर अपराधी शामिल होते थे। इस साल राजेश ने पचास करोड़ का सट्टा खिलवाया है। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि अकेले आईपीएल में राजेश ने नेपाल में बैठकर 10 करोड़ का सट्टा खिलवाया था।
विज्ञापन


वही रकम वह वसूलने आया था। पुलिस की जांच में उसके मोबाइल व सोशल मीडिया एकाउंट से तमाम फोटोग्राफ मिले हैं। इसमें बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ फोटो हैं। एसपी के मुताबिक आरोपी नेपाल के कसीनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस के प्रोग्राम कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ सट्टा चलता था तो दूसरी तरफ बॉलीवुड नाइट। पुलिस अब आरोपी की कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट आदि के जरिये बड़े कारोबारियों के साथ बॉलीवुड कनेक्शन की तलाश कर रही है। आशंका है कि सट्टे या नशे के कारोबार से बॉलीवुड कनेक्शन हो सकता है।

कल्लू, बिल्लू व एक कारोबारी यहां देखते हैं राजेश का काम
एसपी साउथ ने बताया कि राजेश के संपर्क में बिरहाना रोड निवासी कल्लू, बिल्लू व एक कारोबारी अग्रवाल है। राजेश के गुर्गे बनकर ये कानपुर में उसका सट्टे का काम देखते हैं। राजेश के मोबाइल नंबर से भी इनके नंबर मिले हैं।

पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। ये सभी कारोबार के आड़ में सट्टा कराते हैं। एसपी के मुताबिक एप के जरिये ऑनलाइन सट्टे का बड़ा गिरोह राजेश नेपाल में बैठकर चलाता था।

हवाला के जरिये रकम का लेनदेन
पुलिस की जांच में पता चला है कि राजेश सट्टे की रकम का लेनदेन हवाला के जरिये करता था। दरअसल, इतनी बड़ी रकम वो कैश लेकर यहां से नेपाल नहीं जा सकता।

इसलिए उसने हवाला का नेटवर्क भी शहर में बना रखा था। रकम एकत्र करने के बाद कुछ कारोबारियों के पास पहुंचा दी जाती है। उधर नेपाल में इतनी ही रकम राजेश के कसीनो तक पहुंच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed