फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Satta Ka Sangram, The youth of Jalaun expressed their views, said- employment and Womens safety should be ensu

Satta Ka Sangram: जालौन के युवाओं ने रखी अपनी बात, बोले-रोजगार..महिला सुरक्षा हो सुनिश्चित, ये मुद्दे रहे खास

Fri, 19 Apr 2024 02:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Apr 2024 02:13 PM IST
सार

Jalaun News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 19 अप्रैल को जालौन में है। यहां दयानंद वैदिक महाविद्यालय में 'युवाओं की बात' कार्यक्रम में जिले के युवाओं के मुद्दों को जानने का प्रयास किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रोजगर, महिला सुरक्षा, पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाए।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram, The youth of Jalaun expressed their views, said- employment and Womens safety should be ensu
अमर उजाला सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' जौलान पहुंचा है। यहां सुबह चाय पर चर्चा के बाद दयानंद वैदिक महाविद्यालय, उरई में युवाओं व छात्रों से 'युवाओं की बात' कार्यक्रम में उनके लोकसभा चुनाव में इस बार के मुद्दे जानने का प्रयास किया गया। किस आधार पर कैसे प्रत्याशी को वोट देंगे, इस पर भी उन्होंने अपने विचार रखे।

विज्ञापन

छात्रा वर्षा ने कहा कि रोजगार की बात नहीं होती है। सरकार ध्यान भटकने का काम करती है। जनप्रतिनिधियों को छात्रों की बात करनी चाहिए। वहीं, छात्रा सोनम ने कहा कि सरकार को फ्री राशन की जगह छात्रों की पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए, जिससे उनकी शिक्षा और मजबूत हो। सरकार को बेहतर शिक्षा के लिए काम करना चाहिए।

विज्ञापन



छात्र रोहित ने कहा कि सरकार केवल अपने बारे में सोचती है हम लोगों की बात नहीं करता है। युवा प्रकाश ने कहा कि नोटिफिकेशन तो आ रहे हैं, लेकिन नौकरी नहीं मिल पा रही है। सरकार को इस मुद्दे पर बात करनी चाहिए। अंशिका त्रिपाठी ने कहा कि जिले में रोजगार बेहद अहम मुद्दा है। कई सालों से कोई भर्ती नहीं निकाली है।

विज्ञापन

महिला सुरक्षा और सक्तिकरण की स्थिति गंभीर
स्कूलों में खाली पदों पर भर्ती नहीं की जा रही है। पूजा कुशवाहा ने कहा कि महिला सुरक्षा और सक्तिकरण की स्थिति गंभीर है। युवतियों से छेड़खानी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में ही छेड़छाड़ और दुष्कर्म पीड़िताओं की कहीं सुनवाई नहीं होती है। दबंग और बदमाश लगातार ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
http://amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

शाम पांच बजे होगी दलों से चर्चा
बता दें कि चाय पर चर्चा और युवाओं से बात के बाद अब शाम पांच बजे टाउन हॉल,  उरई में राजनीतिक दलों से चर्चा की जाएगी। इसमें पार्टियों के प्रतिनिधियों की राय जानी जाएगी। वहीं, जनता के मुद्दों और सवालों के जवाब भी लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed