फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Satta Ka Sangram, Election discussion on tea in Itranagari, issue of development and security dominates

Satta Ka Sangram: इत्रनगरी में चाय पर चुनावी चर्चा,  विकास और सुरक्षा का मुद्दा हावी, जानें लोगों ने क्या कहा

Thu, 11 Apr 2024 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 11 Apr 2024 09:40 AM IST
सार

Kannauj News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को कन्नौज में पहुंचा। यहां के लोगों से सुबह चाय पर चुनावी चर्चा की गई। लोगों ने जिले के मुद्दे गिनाते हुए बेबाकी से अपनी राय रखी।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram, Election discussion on tea in Itranagari, issue of development and security dominates
अमर उजाला सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों को लेकर मतदाताओं के विचार जानने निकला अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज कन्नौज पहुंचा। यहां रेलवे स्टेशन पर मतदाताओं के साथ हमारी टीम ने चाय पर चर्चा की। इसमें लोगों ने चुनावों को लेकर जिले के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

विज्ञापन

ज्यादातर लोगों ने समस्याएं गिनाईं। रोजगार और कारोबार न मिलने पर लोग सरकार से खफा दिखे। कुछ लोगों ने सरकार की तारीफ भी की। सतेंद्र बघेल ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा सुरक्षा का है। आज जो भी व्यक्ति कमाता है और वह सुरक्षित लेकर घर जाए, तो इस सरकार में सुरक्षा मिली है।

विज्ञापन



वहीं, मोहित प्रताप ने विकास के मुद्दे पर बात की और कहा कि जो भी कन्नौज में विकास हुआ है, वह सपा सरकार ने किया है। भाजपा में सिर्फ फीते काटे गए हैं। गौरव कटियार ने कहा कि अयोध्या सभी मुद्दों पर भारी है। अलकेश त्रिवेदी ने कहा कि गरीबों को छत मिली है, आवास योजना का लाभ मिला है।

योजनाओं की धनराशि सीधे खाते में पहुंच रही है
यही नहीं, गुंडा गर्दी खत्म हो गई है। ऑटो चालक राजेश दिवाकर ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडा गर्दी कम हुई है। समुद्र श्रीवास्तव ने कहा कि योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। वर्तमान में योजना और लाभार्थी के बीच में कोई नहीं है। योजनाओं की धनराशि उसके खाते में पहुंच रही है।

विज्ञापन

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''सत्ता का संग्राम'' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। ''सता का संग्राम'' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

कब और कहां होंगे कार्यक्रम
1. दोपहर एक बजे
युवाओं से बात
स्थान: मेडिकल कॉलेज, तिर्वा
2. शाम पांच बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: लोहिया पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed