फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satish Mishra attacked on BJP government

सतीश मिश्रा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा हम जिन्हें गुरु मानते हैं सरकार उन पर लाठियां बरसा रही

Sun, 17 Oct 2021 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 17 Oct 2021 04:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ व बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त सम्मेलन में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Satish Mishra attacked on BJP government
बसपा राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने कहा कि जो लोग भविष्य निर्माण करते हैं ऐसे शिक्षकों को भुखमरी के कगार पर रखकर यह सरकार उन पर लाठियां बरसा रही हैं। प्रदेश में ऐसे करीब 20 लाख शिक्षक हैं जो वित्तविहीन है और उनका परिवार लगातार आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
विज्ञापन


वह रविवार को रमईपुर में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ व बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने योगी सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग गेरुआ पहन कर लगातार धार्मिक कार्यों में लगे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन्हें हम गुरु के रूप में पूजते हैं, भाजपा सरकार उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है। भोजन समाज पार्टी ऐसे लोगों को उनका पूरा अधिकार लौटाएगी। इस मौके पर सतीश मिश्रा के पुत्र कपिल मिश्रा, बिठूर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी रमेश यादव, देवी तिवारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश बागी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश मिश्रा ने बताया कि बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शिक्षकों को भरोसा दिया है कि प्रदेश में उनकी सरकार आने पर वह एक आयोग बनाकर उन सभी को समायोजित करने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed