फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satish Mahana visit Kanpur for first time after becoming Speaker of Assembly

यूपी: विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कानपुर पहुंचे सतीश महाना, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Fri, 01 Apr 2022 05:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Apr 2022 05:44 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को सतीश महाना पहली बार अपने शहर कानपुर पहुंचे, जहां उनका समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जाजमऊ से उनके घर हरजिंदर नगर, लाल बंगला तक रास्ते में उन पर फूल बरसाए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर ल्रखनऊ से कानपुर आने वाले रास्तों पर जाम लग गया। 

विज्ञापन
Satish Mahana visit Kanpur for first time after becoming Speaker of Assembly
विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कानपुर पहुंचे सतीश महाना का स्वागत करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने शहर कानपुर पहुंचे सतीश महाना का जाजमऊ में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता झंडे, पोस्टर और ढोल लेकर पहुंचे थे। उन पर फूल बरसाकर समर्थकों ने अपनी खुशी का इजहार किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर जाजमऊ में मेयर प्रमिला पांडे, विधायक सुरेंद्र मैथानी,  राकेश तिवारी,  बीडी राय, पार्षद कैलाश पांडे,  सुरेंद्र अवस्थी,  अमिताभ पांडेय, पार्षद गोपाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इस दौरान कुछ मुस्लिम महिलाएं भी पहुंची थीं। महाना के स्वागत को समर्थक काफिले के साथ पैदल और वाहनों  से पहुंचे। यहां से स्वागत के बाद जाजमऊ सर्विस लेन से होते हुए महाना का काफिला जेके पहुंचा। इसके बाद हरजेंद्र नगर चौराहा पहुंचा। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की नाकामी से लगा रहा जाम
सतीश महाना के स्वागत के लिए सुबह 10 बजे से ही जाजमऊ गंगापुल के पास से भाजपाइयों का जमावड़ा लगने लगा। यहां सैकड़ों की संख्या में वाहन जमा थे। इसके साथ हाईवे पर वाहनों की कतार लगी थी, लेकिन ट्रैफिक पुलिस सिर्फ पैदल खड़े लोगों को किनारे करने में जुटी रही। नतीजा यह रहा कि लखनऊ से आने और जाने वाली रोड पर लोग जाम से जूझे। इसके अलावा जाजमऊ से फ्लाईओवर की सर्विस लेन पूरी तरह बंद रही। इससे जाजमऊ या जेके जाने वाली लोगों को फ्लाईओवर से चढ़कर  रामादेवी से वापस उल्टा आना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed