फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Satish Mahana gave a big statement against the opposition

सतीश महाना ने कसा तंज: बोले- जिन्हें भाजपा ने नहीं लिया वही रिजेक्टेड लोग विपक्ष में

Mon, 25 Oct 2021 06:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Oct 2021 06:17 PM IST
सार

हरदोई जिले में मंत्री सतीश महाना विपक्ष पर जमकर भड़के। यहां विपक्ष को घेरते हुए उन्होंने कई बयान दिए।

विज्ञापन
Satish Mahana gave a big statement against the opposition
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने कहा कि विपक्ष भ्रमित है। उन्होंने कहा कि भाजपा से रिजेक्टेड लोग विपक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हालत कहीं की ईंट कहीं का रोड़ा भानुमती ने कुनबा जोड़ा जैसी है।
विज्ञापन


कभी इस दल के साथ होते हैं तो कभी उस दल के साथ। गौराडांडा में मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण समारोह में सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन के कयास पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और सपा पहले भी गठबंधन कर चुकी हैं।
विज्ञापन


सपा और बसपा भी लोकसभा में गठबंधन कर देख चुके हैं और परिणाम सबके सामने है। उन्होंने कहा कि यह दल जनहित के लिए नहीं बल्कि स्वार्थों की पूर्ति के लिए चुनाव लड़ते हैं। जनता अगले चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अयोध्या आने के सवाल पर सतीश महाना ने कहा कि यह अच्छी बात है, जो लोग राम के अस्तित्व पर सवालिया निशान लगा रहे थे, अब वह राम जन्मभूमि की यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed