फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sardar Patel is a symbol of the country's integrity and unity.

Kanpur News: देश की अखंडता, एकता के प्रतीक हैं सरदार पटेल

Sat, 01 Nov 2025 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel is a symbol of the country's integrity and unity.
बर्रा सचान चौराहे पर कानपुर - कुर्मी परिवार समागम द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को शहर भर में आयोजन किए गए। भाजपा और अन्य संगठनों की ओर से जगह-जगह रन फाॅर यूनिटी यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और सरदार पटेल जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा उत्तर इकाई की ओर से रन फाॅर यूनिटी की शुरुआत पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने मूलगंज चाैराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल देश की अखंडता, एकता और मजबूती के प्रतीक हैं। उनकी प्रेरणा से ही आज देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस बीच यात्रा का बांसमंडी चौराहे, डिप्टी पड़ाव चौराहे, लाटूश रोड पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा का समापन चंद्रिका देवी चौराहे पर हुआ। इसी तरह पार्टी के 1258 बूथों पर सरदार पटेल के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि दी। यात्रा में महापाैर प्रमिला पांडे, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, सलिल विश्नोई, दीपू पांडे, दिनेश राय, रवींद्र पाटनी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
फोटो
कार्यकर्ताओं ने शहरियों के साथ लगाई दाैड़
भाजपा दक्षिण क्षेत्र की ओर से सचान चाैराहे से रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सलिल विश्नोई ने तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर किया। कार्यकर्ताओं ने शहरवासियों के साथ दीप सिनेमा तिराहे तक दौड़ लगाई। कार्यक्रम में दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, विधायक महेश त्रिवेदी, महापाैर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, महिला आयोग सदस्य पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, रघुनंदन भदौरिया, जसविंदर सिंह, अखिलेश बाजपेई आदि मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष शुक्ल, अशोक सिंह दद्दा ने कल्याणपुर नई शिवली रोड स्थित ऋतु सदन में पटेल के चित्र पर पुष्कि अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed