{"_id":"6ac692839c138cd61c0fe4b4","slug":"sanju-of-kanpur-defeated-mohit-of-mathura-to-win-the-wrestling-match-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-150166-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर के संजू ने मथुरा के मोहित को हरा जीती कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर के संजू ने मथुरा के मोहित को हरा जीती कुश्ती
Thu, 08 Oct 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा। कस्बा के मोहल्ला मालवीय नगर के नुमाइश मैदान में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। शुभारंभ थाना प्रभारी सुधाकर सिंह और शिक्षक गजेंद्र यादव द्वारा पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया गया। दंगल में कमेटी के द्वारा पहलवानों की 35 कुश्ती करवाई गई। इसमें कई कुश्तियां काफी रोमांचक रहीं।
कानपुर के संजू और मथुरा के मोहित के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेच दिखाए। संजू ने मोहित को पटखनी देकर तीन हजार रुपये का इनाम जीता। वहीं, झींझक के खिलौना पहलवान ने अकबरपुर के पप्पू को पटखनी देकर हराया और कानपुर के सुल्तान ने हमीरपुर के कल्लू को हराया। सिहुरा के किशन पाल ने आगरा के शरद को हराया। आगरा के कल्लू ने एटा के गजेंद्र को हराया। इस तरह देर शाम तक पहलवानों की कुश्ती का सिलसिला चलता रहा। सभी पहलवानों को कमेटी के ओर से सम्मानित किया गया। यहां कमेटी के पदाधिकारियों में विजय चौधरी, दीपक चौधरी, नंदेश्वर द्विवेदी, रामकिशोर सविता, मारूफ, अरविंद टंडन आदि मौजूद रहे।