{"_id":"5748a9fd4f1c1b2f2d693298","slug":"sanjay-singh-decided-not-to-contest-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं-संजय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चुनाव लड़ने पर फैसला नहीं-संजय सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 28 May 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
बहुत गर्मी है साहब।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने या न लड़ने पर निर्णय दो महीने बाद लेगी। अगर चुनाव लड़ेंगे तो बिजली, पानी, बेरोजगारी जैसी आम आदमी की समस्याओं को मुद्दा बनाएंगे। महागठबंधन में शामिल होने या न होने का कोई निर्णय पार्टी ने नहीं लिया है।
वह खलासी लाइन में पार्टी नेता के घर में प्रेसवार्ता कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवाद नहीं बल्कि परिवारवाद हावी है। यहां मुलायम सिंह यादव प्राइवेट कंपनी की सरकार चल रही है। जातिवाद इतना हावी है कि राज्य सरकार एक विशेष जाति के लोगों को बढ़ावा दे रही है। सिपाही से लेकर एसएसपी और चपरासी से लेकर डीएम तक के पदों पर जाति विशेष के लोगों को पदासीन किया जा रहा है। जब से सपा सरकार आई है, सूबे में 600 से अधिक दंगे हुए हैं।
2017 विस. चुनाव में भाजपा प्रदेश में 50 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी। आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा में चुनाव लड़ रही है। उन्होंने पंजाब में 100 से अधिक सीटें मिलने का दावा किया। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि दो सालों के कार्यकाल में अच्छे दिन, काला धन वापस लाने, हर आदमी के खाते में 15 लाख रुपये देने के वादे खत्म हो गए। भ्रष्टाचारियों और अंबानी-अदानी जैसे लोगों के अच्छे दिन आए। उन्होंने कहा कि असदउद्दीन ओवैसी और योगी आदित्यनाथ की सोच देश के लिए खतरा है।