{"_id":"67ffeaab70502d644102d4d4","slug":"sangh-chief-said-world-is-understanding-the-customs-traditions-of-the-country-we-also-have-to-understand-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संघ प्रमुख भागवत बोले- देश की रीति-नीति, परंपरा दुनिया समझ रही, हमें भी समझना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संघ प्रमुख भागवत बोले- देश की रीति-नीति, परंपरा दुनिया समझ रही, हमें भी समझना होगा
Wed, 16 Apr 2025 11:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:06 PM IST
सार
Kanpur News: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की बैठक में छह बिंदुओं पर जोर दिया।
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरसंघचालक भागवत ने बुधवार को संघ भवन के सभागार में कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। कहा कि भारत की रीति-नीति, परंपरा और संस्कृति से पूरा विश्व फिर से आकर्षित हो रहा है। महाकुंभ इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। हमारा देश विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। हमें इसे समझना होगा।
विज्ञापन
कहा कि हमारे परिवार की जो कल्पना है, उसे सुरक्षित रखने के लिए काम करना है। कुटुंब प्रबोधन गतिविधि के संबंध में बताया कि कोई भी समाज और संस्कृति छः बिंदुओं के आधार पर चलती है। जिसमें भजन, भोजन, भवन, भाषा और भ्रमण शामिल है। कहा कि परिवार के लोग दिन में एक बार साथ मिलकर भोजन करें। परिवार के अंदर अपनी मातृभाषा में बातचीत करें, हम जो भी पहनें और जिस घर में रहें, वहां के वातावरण में हमारे संस्कार प्रदर्शित होने चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि परिवार के लोगों में एक दूसरे के प्रति दायित्व की अनुभूति रहे। इसे धीरे-धीरे पूरे समाज में बढ़ाना है। जिससे एक आदर्श कुटुंब की स्थापना हो। बैठक में अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वागत रंजन, विनोद शंकर सहित सभी क्षेत्र और प्रांत स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- भागवत बोले- जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव रोकने के लिए शैक्षणिक, धार्मिक संस्थाएं हों एकजुट