{"_id":"5f68621c8ebc3e0abe6352e6","slug":"sand-mafia-attacked-mineral-officer-s-car-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा: खनिज अधिकारी और पुलिस पर माफियाओं का हमला, आधी रात खदान में छापा मारने गई थी टीम, भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: खनिज अधिकारी और पुलिस पर माफियाओं का हमला, आधी रात खदान में छापा मारने गई थी टीम, भाग कर बचाई जान
Mon, 21 Sep 2020 01:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
खनिज अधिकारी और पुलिस पर माफियाओं का हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में मंडल मुख्यालय की नाकतले केन नदी घाट पर हो रहे अवैध खनन को आधी रात पकड़ने गई खनिज अधिकारी और पुलिस की टीम पर बालू माफियाओं और उनके गुर्गों ने हमला कर दिया।
हॉकी-डंडों से लैस 40-50 लोगों ने वाहन तोड़ डाले। खनिज अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर लुक-छिपकर जान बचाई। बाद में पहुंची पुलिस फोर्स ने खदान से एक ट्रैक्टर और छह बाइकें कब्जे में लीं।
खनिज अधिकारी ने दो नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी फरार हैं। डीएम आनंद कुमार सिंह ने खनिज अधिकारी सुभाष सिंह को अवैध खनन स्थल पर जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब 12 बजे खनिज अधिकारी अपने गनर और पुलिस लाइन से चार सशस्त्र कांस्टेबल लेकर केन नदी किनारे राजघाट मुक्तिधाम के पास पहुंचे। मुक्तिधाम गेट के पास टीम को देखकर बालू लेकर आ रहा चालक रास्ते में ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।

इसके बाद बालू भरा दूसरा ट्रैक्टर आ गया। खनिज अधिकारी ने रवन्ना आदि अभिलेख मांगे तो नहीं दिखा सका। चालक के मोबाइल पर किसी का फोन आया। खनिज अधिकारी ने उसका मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
इसी बीच खदान से आ रहे एक और ट्रैक्टर को टीम ने रुकवा लिया। टीम की धरपकड़ चल ही रही थी कि 20-25 बाइकों पर 40-50 लोग आ धमके। सब हॉकी-डंडों से लैस थे। सभी ने खनिज अधिकारी के वाहन पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की।
खनिज अधिकारी और पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। हमलावर पकड़ा गया ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। बाद में कोतवाली से और पुलिस फोर्स आई और खदान की तलाशी ली। यहां छह बाइकें, एक बोलेरो और एक ट्रैक्टर खड़े मिले।

पुलिस ने सभी को कब्जे में ले लिया। खनिज अधिकारी की तहरीर पर कोतवाली में पप्पू निषाद और उसके पुत्र सहित 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 332, 307, 504, 427 आईपीसी और खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4 व 21 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 व 4 की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
आरोपी की पत्नी ने पुलिस पर लगाए लूट के आरोप
खनिज अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नामजद आरोपी पप्पू निषाद की पत्नी चंद्रकली ने सदर विधायक को दी अर्जी में खनिज अधिकारी और पुलिस पर आरोप लगाया कि आधी रात के बाद उनके गांव गोड़ी बाबा में धावा बोलकर दरवाजा तोड़ दिया।
महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए चार ट्रैक्टर, छह बाइक, जेवरात और 3.20 लाख रुपये लूट ले गए। महिलाओं से अभद्रता की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर सपरिवार आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।