{"_id":"38be495a0ab892376296d5e3598c0fd7","slug":"sampark-kranti-express-broke-out-signal-in-rura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूरा में सिग्नल तोड़ निकल गई संपर्क क्रांति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूरा में सिग्नल तोड़ निकल गई संपर्क क्रांति
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात सा
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सोमवार शाम सात बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
विज्ञापन
रेलवे फाटक खुला होने के बाद भी लाल सिग्नल पार कर रूरा रेलवे स्टेशन से
धड़धड़ाती निकल गई। ड्यूटी पर मौजूद स्टेशन मास्टर यह देख चौंक गए।
उन्होंने तत्काल गार्ड को सूचना दी और इसके बाद टूंडला कंट्रोल से ओएचई लाइन बंद करवाई। तभी गार्ड ने ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक भी लगा दिया तब कहीं जाकर ट्रेन को रोका जा सका। स्टेशन मास्टर विकास वर्मा ने बताया कि देर शाम सात बजे अप लाइन पर दिल्ली की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12819-12820 लाल सिग्नल होने के बाद भी धड़धड़ाती हुई निकल गई। यह देखते ही स्टेशन मास्टर तुरंत अपने वॉकी-टॉकी से गाड़ी के गार्ड नरेंद्र कुमार को सिग्नल तोड़ने सूचना दी। गार्ड ने ड्राइवर राजकुमार को भी सिग्नल तोड़ने की जानकारी दी। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक लगाए और टूंडला कंट्रोल को सूचना देकर ओएचई लाइन बंद करवाई। इसी के साथ गाड़ी थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद ब्रेक की जोर की आवाज के साथ रुक गई। ट्रेन में सहायक पायलट गणेश भी मौजूद थे। स्टेशन मास्टर ने बताया कि गाड़ी रोकने में अगर थोड़ा वक्त और लगता तो बड़ा हादसा हो जाता। गार्ड ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगाकर सैकड़ों लोगों की जान बचा ली। वहीं प्रत्यक्षदर्षियों ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रेन के सामने आ गया था लेकिन ट्रेन के रुक जाने से ट्रैक्टर बच गया। वहीं मौके पर पहुंचे आरपीएफ स्टाफ सहित चौकी प्रभारी केके पांडेय ने गाड़ियों को फाटक के बाहर करवाकर बंद करवाया । इस दौरान लगभग सात बजकर 50 मिनट पर स्टेशन मास्टर ने ड्राइवर राजकुमार से ट्रेन प्लेटफार्म पर वापस लाने की बात कही, जिस पर ट्रेन को वापस प्लेटफार्म पर लाया गया। इस दौरान पीछे फंसी मालगाड़ी, जोधपुर एक्सप्रेस व महानंदा एक्सप्रेस को अपलाइन के लूप लाइन से निकाला गया। वहीं स्टेशन मास्टर द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचित करने पर मौके पर पहुंचे टीआई मीणा ने बताया कि गार्ड व ड्राइवर के समस्त दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। सिग्नल तोड़ने की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। स्टेशन मास्टर ने बताया कि कानपुर जीएमसी से ट्रेन को रवाना करने के लिए ड्राइवर राम प्रसाद और सहायक ड्राइवर रहीम खान को बुला लिया गया है।