{"_id":"5d013cc5bdec2207132d893f","slug":"sampark-kranti-express-ac-three-coach-wheel-s-spring-break","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस बनी पैसेंजर, संपर्क क्रांति के एसी-थ्री कोच के पहिये की स्प्रिंग टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस बनी पैसेंजर, संपर्क क्रांति के एसी-थ्री कोच के पहिये की स्प्रिंग टूटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सियालदह-आनंद विहार पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी-थ्री कोच के पहिये की स्प्रिंग टूटने से ट्रेन को धीमी गति से आनंद विहार तक ले जाने के निर्देश दिए गए। ज्यादा समस्या न होने के कारण रेल अफसरों ने कोच बदलने की जरूरत नहीं समझी। ट्रेन की स्प्रिंग टूटने की शिकायत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन पर मिली थी। इस कोच में बैठे यात्री ने कोच में हल्के झटके लगने की शिकायत की थी।
यह ट्रेन इलाहाबाद स्टेशन पर नहीं रुकती है। इसलिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर कोच की मरम्मत करने की बात कही गई। हालांकि ट्रेन जब बुधवार सुबह 11:50 बजे सेंट्रल स्टेशन आई तो यहां पर मेकैनिकल विभाग के इंजीनियरों ने ट्रेन में कॉशन स्पीड देकर अधिकतम 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन को ले जाने का मेमो दिया। हालांकि ट्रेन को ड्राइवर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आनंद विहार स्टेशन ले गया। इससे ट्रेन के यात्रियों को सुपरफास्ट के टिकट में पैसेंजर ट्रेन का एहसास हुआ। इसकी अधिकतम स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है।