फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Same Gender Marriage in hamirpur up

UP: दो सहेलियों को आपस में हुआ प्यार, परवान चढ़ी मोहब्बत, मंदिर में रीता ने सुनीता की मांग में भरा सिंदूर

Sun, 30 Apr 2023 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 11:56 AM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। दो सहेलियों के बीच प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ने पर मंदिर में रीता ने सुनीता की मांग में सिंदूर भर दिया।

विज्ञापन
Same Gender Marriage in hamirpur up
युवतियों ने की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में हमीरपुर जिले के राठ में समलैंगिक विवाह का मामला सामने आया है। बचपन से साथ खेलीं दो सहेलियों में आपस में प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ने पर मंदिर में रीता ने सुनीता की मांग में सिंदूर भर दिया। यही नहीं दोनों रजिस्टर्ड शादी के लिए सिविल कोर्ट पहुंच गईं। जहां अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए समलैंगिक विवाह कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


जरिया थाना क्षेत्र के जिटकिरी गांव निवासी रीता कुशवाहा (20) बचपन से चिकासी थाना क्षेत्र के रिहुंटा गांव निवासी मामा हरनारायण के यहां रहतीं हैं। सामने रहने वाली सुनीता कुशवाहा (21) से बचपन की दोस्ती थी। जवान होते दोनों के बीच प्यार पनपने लगा। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं और एक दूसरे से विवाह की ठानी। घर वालों के विरोध पर छह माह पहले दोनों राजकोट भाग गईं।

विज्ञापन

जहां साथ में रहते हुए दोनों ने एक कंपनी में काम किया। दो माह बाद लौट कर घर आईं। कुछ समय तक अलग-अलग रहने के बाद दोनों मिलन के लिए तड़प उठीं। शनिवार दोपहर रीता सुनीता को लेकर सिविल कोर्ट पहुंचीं। रीता ने बताया कि सुनीता को पत्नी बनाना चाहती है। बताया कि परिजन उनकी शादी के लिए राजी हो गए हैं। अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर समलैंगिक विवाह कराने से मना कर दिया। नगर में यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed