{"_id":"6af34d8a67705ecfec02c157","slug":"drinking-water-supply-halted-for-five-days-villagers-stage-water-satyagraha-protest-for-water-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-147464-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया जल सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीणों ने किया जल सत्याग्रह
विज्ञापन
फोटो- 10 एचएएमपी 05- इचौली गांव में तालाब पर जल सत्याग्रह करते ग्रामीण। संवाद
हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के इचौली, नायकपुरवा और रीवन गांवों में दिवाली पर भी पेयजल संकट दूर नहीं हुआ। करीब 25 हजार की आबादी जलापूर्ति ठप होने से परेशान है। पांच दिनों से पानी न मिलने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने इचौली के नवा तालाब में जल सत्याग्रह किया।
प्रदर्शनकारियों ने खराब ट्यूबवेलों की मरम्मत की मांग की। उन्होंने पेयजल योजना का संचालन निजी कंपनी से हटाकर जल संस्थान को सौंपने को कहा। रीवन में टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है। वहीं, इचौली और नायकपुरवा के ग्रामीण हैंडपंपों व कुओं का खारा पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आठ वर्ष पहले नायकपुरवा ग्राम समूह पेयजल योजना पर पांच करोड़ रुपये खर्च हुए थे। शुरुआत में जल संस्थान के संचालन में नियमित पानी मिलता था। निजी संस्था आईटी वर्ल्ड को जिम्मेदारी मिलने के बाद व्यवस्था बिगड़ गई। योजना के चार ट्यूबवेलों में से एक में जलस्रोत नहीं है, जबकि दो की मोटर खराब पड़ी हैं। एक ट्यूबवेल करीब 45 दिनों से बंद है।
जल सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे सौरभ मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र का भूमिगत जल खारा है। पेयजल का दूसरा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। सात नवंबर से कंपनी प्रतिनिधियों और अधिकारियों को समस्या बताई जा रही है लेकिन समाधान नहीं हुआ। विवेक पाल और रामबहादुर रैकवार ने भी नाराजगी व्यक्त की।