फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party workers vandalised bus in protest against detention of Akhilesh Yadav

अखिलेश को हिरासत में लेने पर भड़की विरोध की ज्वाला, बस में की तोड़फोड़

Thu, 17 Aug 2017 03:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Aug 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers vandalised bus in protest against detention of Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के बाद इलाहाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ - फोटो : ANI
औरैया जा रहे पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उन्नाव के हसनगंज में हिरासत में लिए जाने के खबर आग की तरह पूरे प्रदेश में तेजी से फैल गई।  इस पर पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। 
विज्ञापन

 

विरोध की ज्वाला ऐसी भड़की कि इलाहाबाद इसका उग्र रूप देखने को मिला। गुरुवार दोपहर यहां सपा युवा जनमोर्चा के कार्यकर्ताओंं ने सिविल लाइंस बस में जमकर तोड़फोड़ की। जैसे ही इस बात की खबर एसपी सिटी को मिली वे फौरन भारी पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंच गई। तब जाकर मामला संभाला गया।

विज्ञापन

 


बता दें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सड़क मार्ग से गुरुवार सुबह औरैया जा रहे थे। जैसे ही वह उन्नाव जिले के हसनगंज इलाके में पहुंचे वहां उनकी कार को रोक लिया गया और उन्हें हंगामें के बीच हिरासत में ले लिया।
 




हिरासत में लिए जाने की जानकारी इलाहाबाद पहुंची तो सपा युवा जनमोर्चा के कार्यकर्ता इलाहाबाद सिविल लाइंस चौराहे पर उग्र हो गए। दो सिटी बस में जमकर तोड़फोड़ की गई। उपद्रव की जानकारी होते ही एसपी सिटी सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंचकर मामले को शांत कराया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed