फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party's board violation of code of conduct in lok sabha elections 2019

आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहा सपा का बोर्ड, यहां तक नहीं पहुंची प्रशासन की नजर

Sun, 31 Mar 2019 12:04 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party's board violation of code of conduct in lok sabha elections 2019
गांव में लगा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता के पालन को भले ही प्रशासन कड़ी निगरानी रख रहा है। लेकिन ग्राम पंचायत हमीरखेड़ा में लगा सपा शासन की योजना का गुणगान करने वाला बोर्ड दो चुुनाव से लगातार आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहा है। इस पर अब तक प्रशासन की नजर नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र के हमीरखेड़ा गांव में वर्ष 2016-17 में सीसी रोड व नाली निर्माण कराया गया था। जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना के तहत हुए इस विकास कार्य के बाद गांव स्थित इंटर कॉलेज के गेट के सामने बोर्ड लगाया गया। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो, योजना का नाम व 35 लाख रुपये लागत भी अंकित है।
विज्ञापन


इसमें कार्यदायी संस्था राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद व नोडल अधिकारी उपनिदेशक निर्माण का नाम व मोबाइल नंबर भी लिखा है। इसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन भी हो चुका। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान भी प्रशासनिक अधिकारियों की नजर इस बोर्ड पर नहीं पड़ी। अब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है। भले ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अभियान चलाकर राजनीतिक बोर्ड व बैनर हटवाए गए हों, लेकिन प्रशासन की नजर से अभी भी यह बोर्ड बहुत दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed