फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party object to sending lions to district of CM

अखिलेश के 'शेर' अब सीएम योगी के गढ़ में दहाड़ेंगे, सपाइयों ने जताई आपत्ति, कह दी बड़ी बात

Sat, 27 Feb 2021 08:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Feb 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party object to sending lions to district of CM
इटावा सफारी पार्क - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा स्थित लॉयन सफारी के दो शेरों को गोरखपुर के चिड़ियाघर भेजने के प्रदेश सरकार के फैसले पर समाजवादी पार्टी ने आपत्ति जताई है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रोजेक्ट होने के कारण लॉयन सफारी को नहीं खोला जा रहा है।
विज्ञापन


यदि सफारी नहीं खोली गई तो सपा आंदोलन करेगी। पत्रकारों से बातचीत में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सफारी का निर्माण कराया था। उनका मकसद इटावा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना था।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार सैलानियों से डर रही है कि वह यहां आकर सपा सरकार की तारीफ न कर दें। इसलिए लॉयन सफारी को आम लोगों के लिए नहीं खोला जा रहा है। सफारी के शेरों को गोरखपुर ले जाने की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी यहां के शेरों को अपने संसदीय क्षेत्र में ले जाना चाहते हैं, जो जायज नहीं है। इस दौरान पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, कुलदीप गुप्ता संटू, प्रवीण दुबे, शिवम पाल, लीलावती राजपूत, वीनू तिवारी, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed