फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   samajwadi party and congress leaders in police custody during CM Program

जब योगी कानपुर को सौगात बांट रहे थे तब इन्हें किया गया था नजर बंद, सीएम के जाने के बाद हुए आजाद

Mon, 16 Sep 2019 06:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 16 Sep 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party and congress leaders in police custody during CM Program
पुलिस ने सीएम से मिलने के लिए रोका तो भिड़ गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रकाश - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में उपचुनाव से ठीक पहले दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ का विरोध करने के लिए कई कांग्रेसी और सपा नेताओं ने प्लानिंग की थी लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे सब धरा का धरा रह गया। पुलिस ने सपा बसपा और कांग्रेस के कई नेताओं को नजर बंद किया।
विज्ञापन


सीएम जिस समय शहर को याेजनाओं की सौगात दे रहे थे उस समय ये सभी नेता अपने अपने घरों में नजर बंद थे। सीएम योगी के कानपुर से जाने के बाद इन्हें छोड़ा गया। मुख्यमंत्री के शहर आने पर सपा कांग्रेस और बसपा नेताओं को विराेध प्रदर्शन करने के चलते देर रात से ही घरों में नजर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएम के आने से पहले ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी और विधायक इरफान सोलंकी के घरों के बाद फोर्स तैनात कर दी गई। चकेरी में सपा नेता उजमा सोलंकी, फतेहबहादुर गिल व कांग्रेसी पार्षद जरीना खातून ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे हैं।

इसके चलते पुलिस ने इन नेताओं को भी नजरबंद किया है। माना जा रहा है मुख्यमंत्री के शहर से जाने के बाद सपा और कांग्रेस नेताओं को घरों से बाहर निकलने की छूट मिली लेकिन फिर भी कई नेता सीएम के रैली स्थल के पास पहुंचने में कामयाब भी हुए। 

गोविंद नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर भी सिर पर काली पट्टी बांध कर सीएम योगी का विरोध करने के लिए रैली स्थल पर पहुंची पर कुछ दूर पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से हाथापाई भी हुई। करिश्मा ने काफी देर तक सीएम से मिलने के लिए वहां हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed