फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Samajwadi colours in Saifai Akhilesh Yadav played Holi with flowers thousands of workers gathered

Etawah: सैफई में समाजवादी रंग, अखिलेश यादव ने खेली फूलों की होली, हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ता

Fri, 14 Mar 2025 01:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 14 Mar 2025 01:52 PM IST
सार

Etawah News: सैफई की होली का राजनीतिक महत्व भी है।  यह आयोजन बताता है कि समाजवादी पार्टी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़ी है। इस आयोजन के जरिए सपा ने यह संदेश दिया कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ आगामी चुनावों के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Samajwadi colours in Saifai Akhilesh Yadav played Holi with flowers thousands of workers gathered
समाजवादी रंग में रंगा नजर आया सैफई - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में समाजवादी पार्टी का गढ़ सैफई शुक्रवार को पूरी तरह समाजवादी रंग में रंगा नजर आया। हर साल की तरह इस बार भी यहां फूलों की होली का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार सहित हजारों कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। सैफई में फूलों की होली की परंपरा लगभग दो दशक पहले समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने शुरू कराई थी।

विज्ञापन

नेताजी को जब यह महसूस हुआ कि हर साल होली के अवसर पर दूर-दूर से समर्थक और कार्यकर्ता सैफई पहुंचते हैं, तो उन्होंने इस मिलन को यादगार बनाने के लिए फूलों की होली की शुआत की। तब से यह आयोजन हर साल बड़े स्तर पर होता आ रहा है। जब नेताजी खुद इस आयोजन की अगुवाई करते थे, तब इसमें प्रदेशभर से नेता और कार्यकर्ता जुटते थे। मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए भी सैफई की होली का खास महत्व रहा।

विज्ञापन

2024 में भी परंपरा को बनाए रखा
मंच से उनके संबोधन कार्यकर्ताओं में जोश भर देते थे। उनकी होली में शामिल होने के लिए दूर-दराज से कलाकार आते थे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती थीं। समाजवादी पार्टी की होली हमेशा से चर्चा में रही है। 2023 की होली नेताजी के बिना दूसरी होली थी और उस समय का माहौल भावुक कर देने वाला था। अखिलेश यादव और समाजवादी परिवार ने नेताजी को याद करते हुए उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया था। वहीं, 2024 में भी सैफई की होली ने उसी परंपरा को बनाए रखा।

पूरा यादव कुनबा और हजारों कार्यकर्ता पहुंचे
इस साल के आयोजन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद डिंपल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद आदित्य यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, सांसद अक्षय यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। पूरा सैफई समाजवादी झंडों, नारों और समर्थकों की भीड़ से सराबोर नजर आया। सैफई की इस भव्य होली में इटावा, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद समेत पूरे प्रदेश से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे।

विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, सपा की नीतियों और रणनीतियों पर चर्चा हुई
समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दीं। मंच से समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए, जिसमें लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के जरिए कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने भी मंच से अपने विचार रखे और सपा की नीतियों और भावी रणनीतियों पर चर्चा हुई।

समाजवादी आंदोलन का प्रतीक बन चुकी है
मंच से गूंजते समाजवादी नारों और फूलों की वर्षा ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया। हर साल सैफई की होली में अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने पत्रकारों से कोई वार्ता नहीं की।  कार्यक्रम का समापन फूलों की होली के साथ हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जोश चरम पर दिखा। सैफई की यह होली केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाजवादी आंदोलन का प्रतीक बन चुकी है। यह आयोजन न केवल सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करता है, बल्कि राजनीतिक रूप से भी एक बड़ा संदेश देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed