फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Samadhi and Samdhans love story and suicide] Unable to bear the opposition then they jumped off the train

समधी-समधन का प्यार और खुदकुशी: विरोध न सह सके...तो ट्रेन से कट गए, परिजन करने लगे थे टोका-टाेकी, पढ़ें मामला

Sun, 22 Oct 2023 01:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Oct 2023 01:08 PM IST
सार

Hardoi News: घटना की सूचना पाकर जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज रमानंद मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। हर एक के लब पर दोनों के अजीब प्रेम की अधूरी कहानी है।
 

विज्ञापन
Samadhi and Samdhans love story and suicide] Unable to bear the opposition then they jumped off the train
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं की मोहब्बत में प्यार, रिश्ते और उम्र मायने नहीं रखते। ऐसी ही एक प्रेम कहानी हरदोई जिले के पड़ोसी जनपद के लखीमपुर में प्रेमी युगल समधी-समधन के बीच शुरू हुई। आखिरकार इसका अंजाम दोनों की मौत के रूप में सामने आया।

विज्ञापन

समधी-समधन के बीच परवान चढ़ते प्रेम को जब जमाने ने मान्यता नहीं दी, तो रोज-रोज की टोका-टाेकी से आहत होकर दोनों ने ट्रेन के आगे लेट कर जान दे दी। मामला इलाके भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पिहानी कोतवाली पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जनपद के थाना पसिगवां निवासी रामनिवास (40) पुत्र जदुनाथ हरदोई जहानीखेड़ा रूट पर प्राइवेट बस का चालक है। पंद्रह वर्ष पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था। एक पुत्री चांदनी थी, जिसका विवाह उसने दस माह पहले ही गांव मुबारकपुर निवासी शिवम पुत्र आशाराम के साथ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को भनक लगी, तो टोका-टाकी करने लगे
शादी के बाद से राम निवास का प्रेम संबंध अपनी समधन आशारानी पत्नी आशाराम के साथ हो गया। दोनों चोरी छुपे एक दूसरे मिलने लगे। परिजनों को भनक लगी, तो दोनों को टोका-टाेकी करने लगे। इससे दोनों काफी आहत थे। जमाने ने प्रेम को मान्यता नहीं दी, तो दोनों ने एक साथ मरने की ठान ली।

एक साथ ट्रेन से कट कर जान दे दी
दो-तीन दिन पहले ही घर से फरार होकर रविवार की भोर दोनों सीतापुर-शाहजहांपुर रेलवे लाइन पर लेट गए और एक साथ ट्रेन से कट कर जान दे दी। सूचना पाकर जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज रमानंद मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। हर एक के लब पर दोनों के अजीब प्रेम की अधूरी कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed