{"_id":"5e529b8d8ebc3ef40b5949da","slug":"salman-khurshid-suspects-karthika-scandal-demands-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद में 23 बच्चों को बंधक बनाने के मामले में कांग्रेस के सलमान खुर्शीद को संदेह, जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद में 23 बच्चों को बंधक बनाने के मामले में कांग्रेस के सलमान खुर्शीद को संदेह, जांच की मांग
Sun, 23 Feb 2020 09:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Feb 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
farrukhabad hostage case
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने करथिया कांड पर संदेह जताया। कहा कि इसकी मजिस्ट्रियल जांच की जरूरत है। भोलेपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि करथिया के सुभाष बाथम ने अपराध किया।
मगर उसने यह कदम क्यों उठाया, यह भी जांच का विषय है। किसी पीड़ित की आवाज को दबाना रामराज्य की परिकल्पना नहीं है। वह यहीं नहीं रुके। बोले, मारे गए सुभाष बाथम की पत्नी की हत्या संदेह के घेरे में है। ऐसे में सच तो जांच में ही निकलेगा।

Trending Videos
सलमान खुर्शीद (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
उन्होंने जिलाध्यक्ष विजय कटियार की तारीफ की। कहा कि अब यह कार्यालय ऐसे ही आबाद रहेगा। वह शहर के अनवर पठान, मेराज खान, इस्लाम चौधरी एवं महरूपुर बीजल में विनोद कटियार के निवास पर भी गए।
करथिया में बंधक रहे बच्चों को खिलाईं टॉफियां
मोहम्मदाबाद। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद करथिया गांव पहुंचे। वह पुलिस की गोली से मारे गए सुभाष के मकान तक गए। उन्होंने उसके मकान को देखा और सामने मैदान में पड़ी कुर्सियों पर बैठ गए।
वहीं बंधक रहे बालक विनीत को बुलाया। उससे बिंदुवार पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बच्चों के लिए टॉफियां मंगवाईं। अपने हाथों से बच्चों को बांटीं। सलमान खुर्शीद ने बच्चों के परिजनों से भी वार्ता की।