फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salim Durrani XI won Dr. Nagendra Swaroop Memorial Under-16 Cricket Trophy

Kanpur News: सलीम दुर्रानी इलेवन ने जीती डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट ट्रॉफी

Sat, 26 Jul 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Salim Durrani XI won Dr. Nagendra Swaroop Memorial Under-16 Cricket Trophy
डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट ट्रॉफी में जीती सलीम दुर्रानी इलेवन की टीम। - फोटो : संवाद
कानपुर। डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में शुक्रवार को सलीम दुर्रानी इलेवन ने लाला अमरनाथ इलेवन को 150 रन से हराकर ट्रॉफी जीती। केएनसीए के तत्वावधान में मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर हुआ।
विज्ञापन


सलीम दुर्रानी इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन बनाए। टीम से रोहित कुमार ने 70, वंश गुप्ता ने 46 व मन्नू सिंह ने 43 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अंशुमन दीक्षित ने दो, आरुष दुबे, सूरज वर्मा और आरव नागर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


वहीं, लाला अमरनाथ इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में 51 रन ही बना सकी। टीम से कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गेंदबाजी में आरव, अभिनव, वंश गुप्ता ने दो-दो और मन्नू सिंह ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच वंश गुप्ता चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित कुमार श्रेष्ठ बल्लेबाज, सिद्धार्थ सिंह श्रेष्ठ गेंदबाज और अनुज मिश्रा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। मुख्य अतिथि अवेंद्र स्वरूप ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर मो. एहसान इमरान, रवि सक्सेना, माजिद, संजीव शर्मा, सूर्यकांत सिंह, राहुल गौतम, हसीन अकरम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed