{"_id":"687ea094ea4786169c0edb8c","slug":"salim-durrani-and-gundappa-vishwanath-xi-won-in-dr-nagendra-swaroop-memorial-under-16-cricket-tournament-kanpur-news-c-362-1-ka11003-127564-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सलीम दुर्रानी और गुंडप्पा विश्वनाथ इलेवन जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सलीम दुर्रानी और गुंडप्पा विश्वनाथ इलेवन जीते
विज्ञापन
सलीम दुर्रानी इलेवन टीम के खिलाड़ी अखिल यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक एहसान इमरान
- फोटो : संगठन
कानपुर। डॉ. नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सलीम दुर्रानी इलेवन ने चंद्रशेखर इलेवन को पांच विकेट से और गुंडप्पा विश्वनाथ इलेवन ने विजय हजारे इलेवन को दो विकेट से पराजित किया। दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए।
पहले मैच में चंद्रशेखर इलेवन ने 16 ओवर में नौ विकेट पर 76 रन बनाए। टीम से अरिहंत सिंह ने 29 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अखिल यादव ने चार को आउट किया। सलीम दुर्रानी इलेवन ने 14.2 ओवर में पांच विकेट पर 77 रन बनाकर जीत दर्ज की।
इसमें वंश गुप्ता ने 33 और रोहित ने 18 रन बनाए, तो गेंदबाजी में राहुल ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच अखिल यादव रहे। दूसरे मैच में विजय हजारे इलेवन ने 19.5 ओवर में 84 रन बनाए। टीम से हिमांशु ने 16 और राघव ने 15 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आकाश मिश्रा ने चार को आउट किया।
विज्ञापन
गुंडप्पा विश्वनाथ इलेवन ने 17.1 ओवर में आठ विकेट पर 85 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसमें आकाश ने 29 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में विष्णु ने तीन, अंश और आंशु ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब आकाश मिश्रा को मिला।