फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sale deed done with fake documents report filed against nine including lekhpal action taken on courts order

Kanpur: फर्जी दस्तावेजों से किया बैनामा, लेखपाल समेत नौ पर रिपोर्ट, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

Wed, 01 Jan 2025 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Jan 2025 04:34 PM IST
सार

Kanpur News: न्यायालय के आदेश पर लेखपाल पीयूष, सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी देवेंद्र, प्रवीण कुमार, राय सिंह, संदीप, छोटे, अतिबल, एक व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Sale deed done with fake documents report filed against nine including lekhpal action taken on courts order
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मृत व्यक्ति की जमीन का फर्जी बैनामा तैयार करने का मामला सामने आया है। इस दौरान जमीन पर काबिज व्यक्ति ने विरोध किया तो लेखपाल समेत अन्य लोगों ने मारपीट कर धमकी दी। इस पर रिपोर्ट दर्ज की गई। सचेंडी के संभलपुर रौतेपुर गांव निवासी श्याम मोहन ने बताया कि पिता राम कुमार के फूफा रज्जनलाल निसंतान थे। उनकी 48 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। रज्जन लाल ने पिता राम कुमार के हक में मृत्यु पूर्व एक वसीयत 49 वर्ष पूर्व की थी।

विज्ञापन

श्याम मोहन का आरोप है कि मृतक रज्जन लाल की मौत के बाद उनकी सभी संपत्ति पर उनके पिता व परिवार का ही कब्जा है। उन्हें पता चला कि किसी व्यक्ति ने मृतक रज्जन लाल के नाम से 1020 हेक्टेयर जमीन अपने नाम लिखा ली। श्याम मोहन ने बताया कि कब्जे वाली जगह का बैनामा दिवंगत रज्जन लाल नाम से किसी कन्नौज में रहने वाले व्यक्ति प्रवीण कुमार, राय सिंह, अतिबल निवासी ग्राम किरुअन मडहा खानपुर कन्नौज, लेखपाल पीयूष, उसका सहयोगी देवेंद्र, छोटे, संदीप आदि ने 10 जनवरी 2023 को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में साजिश करके फर्जी बैनामा लिखा लिया।

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
16 दिसंबर 2023 को थाना सचेंडी में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस के बाद न्यायालय की शरण ली। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर लेखपाल पीयूष, सब रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी देवेंद्र, प्रवीण कुमार, राय सिंह, संदीप, छोटे, अतिबल, एक व्यक्ति अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करना, धमकाना, गालीगलौज धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed