{"_id":"6748be984d8b82fa950d18c7","slug":"salary-of-two-doctors-stopped-due-to-negligence-operators-warned-etawa-news-c-216-1-etw1005-118486-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लापरवाही में दो डॉक्टरों का रोका वेतन, ऑपरेटरों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लापरवाही में दो डॉक्टरों का रोका वेतन, ऑपरेटरों को चेतावनी
विज्ञापन
इटावा। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान टीकाकरण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने पर दो डॉक्टरों का वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं, डाटा एंट्री में रुचि न दिखाने पर ताखा व चकरनगर के दो ऑपरेटरों को कड़ी चेतावनी दी गई। सुधार न लाने पर कार्रवाई के आदेश दिए।
गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में हुई बैठक के दौरान नवजात, गर्भवती, धात्री महिलाओं के टीकाकरण में लापरवाही मिलने पर उदी के चिकित्साधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा व भरथना के चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ तिवारी का वेतन रोकने के आदेश दिए। ताखा के कंप्यूटर ऑपरेटर अजीत यादव व चकरनगर के कंप्यूटर ऑपरेटर गौरव यादव को डाटा एंट्री में रुचि न दिखाने पर कड़ी चेतावनी दी।
सीडीओ ने कहा कि एमओआईसी एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से शत-प्रतिशत टीकाकरण पर ध्यान दें। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टीकाकरण के दौरान घर-घर बुलावा पर्चा का वितरण किया जाए। इससे अधिक से अधिक पात्र लोगों की सहभागिता रहे। सीडीओ ने जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी व आरोग्य मंदिर में टीकाकरण से बचने व टीकाकरण न कराने पर होने वाली बीमारियों से संबंधित पंपलेट घर-घर जाकर लगवाने की बात कही। सीएमओ डॉ. गीताराम, एसीएमओ डॉ. यतेंद्र राजपूत समेत जिले भर से चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।