फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Salary of three ITI staff stopped for not giving biometric attendance

Kanpur News: बायोमीट्रिक हाजिरी न देने पर रोका तीन आईटीआई के स्टाफ का वेतन

Fri, 08 Aug 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Salary of three ITI staff stopped for not giving biometric attendance
कानपुर देहात। जिले में संचालित पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में से तीन संस्थानों की ओर से बायोमीट्रिक हाजिरी उपलब्ध नहीं करवाई। इस पर नोडल प्रधानाचार्य ने तीनों आईटीआई के स्टाफ का एक माह का वेतन रोक दिया है। कर्मचारियों ने शासनादेश में बायोमीट्रिक की अनिवार्यता न होने का हवाला देकर जिलाधिकारी से शिकायत कर त्योहार पर वेतन दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


अकबरपुर आईटीआई के कर्मचारी पवन पांडेय के नेतृत्व में गुरुवार को अकबरपुर, सिकंदरा व रसूलाबाद आईटीआई के कर्मचारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। कर्मचारियों ने बताया कि तीनों आईटीआई की ओर से 30 जुलाई को जुलाई माह का वेतन बिल नोडल प्रधानाचार्य कपिल मिश्रा को उपलब्ध करवा दिया था। जिसका टोकन बुधवार को निरस्त हो चुका है।
विज्ञापन

वेतन न आने को लेकर कर्मचारियों ने नोडल प्रधानाचार्य से वार्ता भी की। नोडल प्रधानाचार्य की ओर से वेतन बिल पर हस्ताक्षर करने के लिए बायोमीट्रिक उपस्थिति को आधार बनाया जा रहा है। जिसका कोई शासनादेश उपलब्ध नहीं है। जबकि आईटीआई की ओर से वेतन आहरण के लिए जरूरी प्रमाण पत्र व बिल नोडल प्रधानाचार्य को दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। बताया कि तीनों आईटीआई के करीब 60 कर्मचारियों का जुलाई माह का वेतन रुका है। रक्षाबंधन के त्योहार पर वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान हैं। वेतन नहीं मिला तो कर्मचारियों का त्योहार बेरंग जाएगा। आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य कपिल मिश्रा ने बताया कि सभी आईटीआई को बायोमीट्रिक लगवाने के पूर्व में ही निर्देश दिए थे। कर्मचारियों के आईटीआई आने-जाने के समय की सही जानकारी के लिए बायोमीट्रिक आवश्यक है। बिना पूर्ण साक्ष्य के राजकीय कोष से धनराशि आवंटित करना अनियमित्ता होगी। इसके चलते कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed